home page

GST के बाद पेट्रोल डीजल होगा 20 रुपए सस्ता, समझिए पूरा गणित

Petrol Per Kitna Tax : महंगाई की मार ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन रात बढ़ रही तेल की कीमत ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है, कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

 | 
GST के बाद पेट्रोल डीजल होगा 20 रुपए सस्ता, समझिए पूरा गणित 

Petrol Diesel Price : महंगाई की मार ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिन रात पड़ रही तेल की कीमत ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है, कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आ सकती है। बता दे कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल को जीएसटी के अंदर लेकर आना चाहती हैं। अगर पेट्रोल डीजल जीएसटी के दायरे में आ जाते हैं तो कीमत करीबन ₹20 प्रति लीटर कम हो जाएगी। अगर ऐसा होता है, तो दिल्ली में करीबन 95 रुपए मिलने वाला पेट्रोल ₹75 लीटर हो जाएगा। 

पेट्रोल डीजल में आएगी बड़ी गिरावट 

मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल शुरू होते ही जीएसटी काउंसिल की पहली बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए बड़ी बात कही। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का प्लान तैयार कर रही है। अब राज्यों पर यह फैसला रखा गया है। सरकार और राज्यों के बीच सहमति बनने पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीबन ₹20 गिरावट आ जाएगी। 

कैसे निर्धारित होता है भाव 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकार द्वारा वैट वसूला जाता है। इसके साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन लागत और डीलर कमीशन भी जोड़ा जाता है। प्यूरिफाई होने के बाद अगर पेट्रोल की बसें कीमत 55.46 रुपए लीटर है। तो इस पर सबसे पहले 0.22 रुपए प्रति लीटर भाड़ा लगता है। इसके बाद एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपए प्रति लीटर, डीलर कमीशन 3.77 रुपए प्रति लीटर, और वैट 15 पॉइंट 39 रुपए प्रति लीटर मिलाकर कीमत 94.72 हो जाती है। हमने ये आंकड़े दिल्ली के हिसाब से बताए हैं। अलग-अलग राज्यों के हिसाब से अलग-अलग वेट और सभी चीज निर्धारित की जाती है। 

Gst के दायरे में लाने पर क्या होगा 

जीएसटी के 28% स्लैब में अगर पेट्रोल डीजल को रखा जाए तो आपको काफी सस्ता पड़ने वाला है। अगर 28% जीएसटी के हिसाब से बेस प्राइस के साथ भाड़ा मिलाकर देखा जाए तो यह 75.01 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचता है। यानी आपको अभी के रेट के हिसाब से जीएसटी लगने के बाद करीबन ₹20 सस्ता मिल जाएगा। सरकार पेट्रोल डीजल को अधिकतम जीएसटी सलाम में रखती है। तो भी आपको फायदा मिलने वाला है। 

Latest News

Featured

You May Like