Gold Rate : सोने के भाव में आई फिर से बड़ी गिरावट, क्या रहा 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Price :गोल्ड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। जहां हाल ही में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी, वहीं अब सोने की कीमतों (Gold price fall) में भारी गिरावट आई है। सोने की कीमतों में इस गिरावट के कारण सोने की खरीदारी का एक बेहतरीन मौका मिल सकता है। आइए जानते हैं कि 22 और 24 कैरेट सोने की वर्तमान कीमतें क्या हैं।

Saral Kisan, Gold Price : पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में काफी तेजी आई थी, लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट (gold price fall) देखी जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी कमी आएगी। इसलिए सोने की खरीदारी (Gold buying Tips) के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज हम आपको सोने की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
आज सोने की कीमतें इस प्रकार हैं-
शादी के मौसम के कारण सोने और चांदी (silver price today) की मांग तेजी से बढ़ रही है। यदि आप सोने और चांदी के गहने बनाने का सोच रहे हैं, तो एक बार यहां की कीमतें जरूर चेक कर लें। आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 89,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 93,870 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 1,09,000 रुपये है।
सोने की कीमतों में गिरावट-
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन (Ranchi Jwellery Association) के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। जबकि चांदी की कीमत में स्थिरता बनी हुई है। आज चांदी की कीमत 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल शाम तक चांदी 1,09,000 रुपये की दर से बेची गई थी, यानी इसकी कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है।
सोने की कीमतों में 12,60 रुपये की गिरावट-
आज 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट (gold price update) देखी जा रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि आज इसकी कीमत 89,400 रुपये तय की गई है, यानी इसमें 1,200 रुपये की कमी आई है। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट (24K gold rate) सोना प्रति 10 ग्राम 95,130 रुपये में बेचा गया था। आज इसकी कीमत 93,870 रुपये है, यानी इसमें 1,260 रुपये की गिरावट आई है।
बोकारो, जमशेदपुर और देवघर में सोने की कीमतें-
आज बोकारो में 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ki kemat) 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 97,500 रुपये प्रति किलो के रेट पर बेची जाएगी।
जमशेदपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 87,300 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम (10 gm. gold price) 94,900 रुपये और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने की कीमत 93,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो के रेट पर बेची जाएगी।
सोने की खरीदारी करते समय ध्यान देने योग्य बातें-
सोने के गहनों की खरीदारी करते समय आपको इसकी गुणवत्ता (Gold quality) को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। साथ ही, गहनों की खरीदारी करते समय हॉलमार्क को देखना चाहिए, क्योंकि हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIAS hallmark) हॉलमार्क को निर्धारित करती है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिन्हें देखकर और समझकर ही आपको सोना खरीदना चाहिए।