home page

UP News : मेरठ एक्सप्रेसवे पर लूप बनाने का डिजाइन फाइनल, बुलंदशहर अलीगढ़ जाना होगा आसान

Meerut Expressway Update : मेरठ एक्सप्रेस-वे के पर एबीईएस कॉलेज के पास लूप बनाने का डिजाइन फाइनल हो चुका है। अब जल्द से जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने NHAI के अधिकारियों के साथ मेरठ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था।
 | 
UP News: Design of loop on Meerut Expressway finalized, it will be easy to go to Bulandshahr Aligarh

Saral Kisan : मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं और एबीईएस कॉलेज के पास लूप बनाने का डिजाइन फाइनल हो गया। अगले दस दिन में निर्माण कार्य शुरू होगा। लूप बनने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।

स्थानीय लोग दिल्ली से मेरठ आते हुए लालकुआं पर और दिल्ली जाते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक (एबीईएस कॉलेज) पर प्रवेश-निकास द्वार की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पिछले दिनों एनएचएआई अधिकारियों को साथ मेरठ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने लूप बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे।

एनएचएआई ने लालकुआं और एबीईएस कॉलेज के पास लूप बनाने का डिजाइन तैयार करा लिया है। पिछले दिनों डिजाइन तैयार करने आई टीम ने सर्वे किया था। सर्वे कर पता लगाया गया कि किस स्थान पर लूप तैयार होगा। उसकी चौड़ाई और लंबाई कितनी होगी। किस तरह वाहनों का निकास और प्रवेश होगा। यह डिजाइन तैयार हो गया।

इसे सेफ्टी एवं तकनीकी कमेटी ने मंजूरी भी दे दी है। इस तरह एनएचएआई ने निर्माण कार्य कराने की तैयारी आरंभ कर दी है। दस दिन बाद लूप बनाने का काम शुरू हो जाएगा। लूप बनने से बड़ी संख्या में वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। इस समय लोगों को परेशानी हो रही है।

जाम की समस्या से राहत मिलेगी

लूप बनने के बाद एनएच-9 पर जाम कम होने की उम्मीद है। अभी तक वाहन मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रवेश नहीं कर पाते। इस कारण वाहनों का दबाव होने से जाम की समस्या रहती है। बता दें कि लूप बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

यह फायदा होगा

मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रॉसिंग रिपब्लिक कट अैर लालकुआं के पास प्रवेश और निकास द्वार नहीं है। दिल्ली की तरफ से आने वाले चालकों के लिए डासना से पहले प्रवेश और निकास स्थान हैं। एक्सप्रेसवे से सफर कर क्रॉसिंग रिपब्लिक, ग्रेटर नोएडा, शाहबेरी गाजियाबाद या फिर बुलंदशहर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को डासना जाकर बाहर आना पड़ रहा है।

वहीं लालकुआं पर लूप बनने से बुलंदशहर, अलीगढ़, सिकंद्राबाद की तरफ जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल लूप नहीं होने से स्थानीय लोग मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं कर पाते।

ये पढ़ें : NCR Metro : इस नई मेट्रो लाइन से सफर होगा आसान, बनाए जाएंगे 8 नए स्टेशन

Latest News

Featured

You May Like