home page

यूपी बिहार के कई हिस्सों में बारिश, दिल्ली वालों को 2 दिन बाद सताएगी गर्मी

Monsoon Weather Report : देश में मानसून एंट्री ले चुका है और कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानी 8 जून से कर्नाटक और महाराष्ट्र के तट पर गतिविधियां बढ़ जाएगी। इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश आने का अनुमान लगाया है।
 
 | 
यूपी बिहार के कई हिस्सों में बारिश, दिल्ली वालों को 2 दिन बाद सताएगी गर्मी

Monsoon Weather Report : मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत के कई राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत के कई हिस्सों में लू अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई इलाकों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दो-तीन दिनों में मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिण उड़ीसा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के बचे हिस्सों तक पहुंच जाएगा

दिल्ली में फिर चलेगी लू

मौसम विभाग की जानकारी अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दो दिनों में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आज यानी 8 जून को दिल्ली के कई हिस्सों में बूंदाबांदी का अनुमान है और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

देश भर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटे में कर्नाटक, केरल के कई हिस्सों, लक्षद्वीप, कोकण, गोवा, महाराष्ट्र और अंडमान निकोबार में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके साथ साथ पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी गुजरात, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उड़ीसा के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल सकती है।

Latest News

Featured

You May Like