home page

MP : प्रदेश के 95 शहरों और कस्बों में बारिश, मानसून के प्रवेश के लिए 5 दिन का इंतजार

Madhay Pradesh News : मध्य प्रदेश में मानसून ने अभी प्रवेश नहीं किया है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश जारी है। राजधानी दोपहर से रात तक भीगती रही। नए और पुराने शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।
 | 
madhya pradesh weather news,  madhya pradesh weather update,  madhya pradesh mausam ki jankari,  madhya pradesh me kaisa rahega mausam,  madhya pradesh mausam ka hal,  madhya pradesh weather report,मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी, एमपी मौसम का हाल, मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, मध्य प्रदेश मौसम की

Madhay Pradesh News : मध्य प्रदेश में मानसून ने अभी प्रवेश नहीं किया है, लेकिन अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून बारिश जारी है। राजधानी दोपहर से रात तक भीगती रही। नए और पुराने शहर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 95 शहरों और कस्बों में पानी गिरा। 6 जिलों में ओले गिरे, जबकि 13 जिलों में आंधी आई।

वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार शाम से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र समेत पंजाब और हरियाणा में बादल छा सकते हैं और बारिश की संभावना है।  

यहां गिरे ओले

दतिया, बैतूल, छतरपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी।

प्री-मानसून बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की वजह

मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि जब नमी अधिक होती है और तापमान भी अधिक होता है तो गरजने वाले बादल सीबी बादल बन जाते हैं। इनके कारण तेज हवा चलेगी और बारिश होगी।

अभी जो बारिश हो रही है, वह प्री-मानसून है

प्रदेश में मानसून के प्रवेश के लिए करीब 120 घंटे इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। इंदौर में 24 जून के बाद ही मानसून सक्रिय होगा। संभाग में ही अभी प्रवेश नहीं हुआ है।  पिछले साल 25 जून को ही इसकी घोषणा कर दी गई थी।

आकाशीय बिजली गिरी, महिला समेत 5 किसानों की मौत

डबरा के भितरवार में जमीन के सीमांकन के दौरान बिजली गिरी। इस दौरान करहिया गांव के चार किसान सुशील, ब्रजभान, हरी सिंह कुशवाह और बल्ली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं शिवपुरी के भौंती स्थित ग्राम भावचन में खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से धनीराम लोभी की पत्नी मुखी (42) की मौत हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जून को भोपाल में प्री-मानसून एक्टिविटी का येलो अलर्ट और 21 व 22 जून के लिए चेतावनी अलर्ट जारी किया है। 20 इसके अलावा अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। गरज, चमक और बारिश के लिए बेलो और रिंग अलर्ट जारी किया गया है।

Latest News

Featured

You May Like