home page

आखिर कितना बड़ा है UP का सड़क नेटवर्क, हर दिन कितनी बढ़ रही लंबाई

UP Road Network : उत्तर प्रदेश भारत देश में अपना एक खास स्थान रखता है, उत्तर प्रदेश बड़ा होने के साथ साथ यहाँ पर सड़कों और हाइवे का एक बड़ा जाल बिछाया गया है। यहाँ पर कई राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्ग मौजूद हैं, जो न केवल राज्य के विभिन्न शहरों को जोड़ने के साथ साथ देश के अन्य हिस्सों से भी जोड़ते हैं।

 | 
आखिर कितना बड़ा है UP का सड़क नेटवर्क, हर दिन कितनी बढ़ रही लंबाई 

Saral Kisan, UP Road Network : उत्तर प्रदेश के लोगों को एक सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए UP में रोजाना करीबन 11 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं वर्ष 2017 से लेकर अभी तक आठ वर्षों में 32,074 किलोमीटर ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण किया गया जा चुका है।

योगी सरकार ने आठ सालों में ग्रामीण क्षेत्रों की शहरी क्षेत्रों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिए हर साल औसतन 4,076 किलोमीटर नई सड़कों को बनाया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 3,184 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण भी हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक यातायात आसान हो गया है।

46 नए राष्ट्रीय मार्ग निर्माण

सरकार ने आठ सालों में प्रदेश में 4115 किलोमीटर के 46 नए राष्ट्रीय मार्ग व 5,604 किलोमीटर के 70 नए राज्य मार्ग बनाए गए है। उत्तर प्रदेश में 2,831 किलोमीटर के 57 नए प्रमुख जिला मार्ग घोषित हुए हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश का सड़क नेटवर्क देश के सबसे बड़े सड़क नेटवर्क में आ चुका है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य राजमार्ग 

उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राज्य राजमार्ग (SH) हैं, चलिए जानें 

एनएच-19 (NH-19): यह दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाली एक मुख्य सड़क है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों आगरा, कानपुर और प्रयागराज को आपस में भी जोड़ती है।

एनएच-27: (NH-27) इस सड़क को भी भारत के सबसे लंबे राजमार्गों में गिना जाता है, जो लखनऊ, गोरखपुर और बहराइच जैसे शहरों को जोड़ता है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे: (lakhnau agra expressway) यह उत्तर प्रदेश का पहला हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे है, जिससे यात्रियों का समय काफी बच रहा है।

यमुना एक्सप्रेसवे: ये सड़क दिल्ली को आगरा को आपस में जोड़ती है और पर्यटन को बढ़ावा देने में मुख्य योगदान देती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: इस expressway को राज्य के पूर्वी हिस्से में शानदार सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

विकास ने पकड़ी रफ्तार 

उत्तर प्रदेश के हाइवे नेटवर्क का तेजी से बढ़ाया जा रहा है, जिससे परिवहन प्रणाली में सुधार हुआ है और व्यापार ने भी रफ्तार पकड़ी है। सरकार विभिन्न एक्सप्रेसवे और हाइवे परियोजनाओं पर काम कर रही है ताकि यातायात को आसान बनाया जा सके। इन समस्याओं का करना पड़ता है सामना 

कुछ क्षेत्रों में खराब सड़कें और गड्ढे

ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की बढ़ती दर

उत्तर प्रदेश में हाइवे विकास दर कैसे बढ़ी 

यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई: उत्तर प्रदेश में 12,294 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जो इसे भारत में सबसे बड़ा नेटवर्क बनाते हैं।

100 किमी लंबा नया हाइवे: मिर्जापुर और प्रयागराज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-35 को सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है, जिससे यातायात दबाव कम होगा।

 निर्माण ने पकड़ी रफ्तार : उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के भीतर 10 किमी क्रैश बैरियर का निर्माण कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Latest News

Featured

You May Like