Rashifal 12 January 2026: मेष राशि के दोस्त मददगार होंगे, कर्क, मिथुन वालों के लिए लाभकारी दिन

 

आज का राशिफल 12 जनवरी 2026 : सोमवार को आपका राशिफल कैसा रहेगा, हम सभी 12 राशियों का राशिफल बताएंगे.

वृष - शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: हरा : विपरीत परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखें। आत्मविश्वास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। युवाओं को करियर में अच्छा अवसर मिलने के योग हैं। शांत रहना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन - शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: बादामी : व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मेहनत रंग लाएगी। विवादों से दूरी बनाए रखें। रुका हुआ पैसा मिलने से उत्साह बढ़ेगा। रिश्तों में भावनात्मक मजबूती आएगी।

कर्क - शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: स्लेटी : नई योजना के लिए जरूरी साधन जुटा पाएंगे। अपनों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ के बाद निजी काम पूरे होंगे। वैवाहिक मामलों में रुकावट दूर हो सकती है।

सिंह - शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला : पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। काम में आगे बढ़ने के लिए सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। अनुभव से फायदा होगा। नई शुरुआत में थोड़ी बाधा आ सकती है।

कन्या - शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: लाल : युवा नौकरी को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। विवाह से जुड़ी बातों में सफलता संभव है।

तुला - शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी : काम की रुकावटें दूर होंगी। दोस्तों से मतभेद हो सकता है। तय योजना बदलने से झुंझलाहट होगी। छोटे विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। खर्च और बचत में संतुलन रखें।

वृश्चिक - शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नीला : विरोधियों के कारण काम प्रभावित हो सकता है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं।

धनु - शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: काला : अनुभवी लोगों की सलाह से समस्या सुलझेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। किसी बात पर अधिकारी नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में बड़ा लाभ मिल सकता है।

मकर - शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: बैंगनी : काम की धीमी गति परेशान करेगी। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। पुराने रोग से राहत और आय में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ - शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा : रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। बकाया धन मिलने के योग हैं। दोस्तों से बहस मन दुखी कर सकती है। भाग्य के भरोसे बैठना नुकसानदेह हो सकता है। निजी यात्रा संभव है।

मीन - शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: फिरोजी : नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। जरूरी मामलों में तुरंत फैसला लें। आयात-निर्यात से लाभ होगा। बिखरे काम समेटने में परिवार का साथ मिलेगा।