home page

राजस्थान के 9 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, प्रदेश में तेज गर्मी मारेगी एंट्री

Rajasthan News : मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 3-4 दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवा चलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, आज और कल कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।

 | 
राजस्थान के 9 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, प्रदेश में तेज गर्मी मारेगी एंट्री 

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान के अधिकांश जिलों में पिछले कई दिनों से गर्मी से राहत मिली है। अब इसका प्रभाव कम होने से गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। जिससे कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता बढ़ती है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी आंधी और बारिश होने की संभावना है।

गुरुवार को मौसम विभाग ने डेली डाटा रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार राज्य के गंगानगर जिले में तेज हवाएं हुईं और राज्य भर में हल्की वर्षा हुई। वहीं, अनुपगढ़ में सबसे अधिक 32 एमएम की वर्षा हुई। तापमान भी अच्छा था: गंगानगर में 45.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बीकानेर में सबसे कम 30.0 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हवा में आर्द्रता की औसत दर 15 से 47 प्रतिशत के बीच थी।

दो संभाग में बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 16 मई को राजस्थान के दो संभाग में बारिश की उम्मीद व्यक्त की है। यह भी कहा गया है कि इस समय मेघगर्जन होने की संभावना है और आंधी चलने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने कहा कि आज दोपहर बाद राजस्थान में उदयपुर और कोटा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। 40-50 KMPH की गति से तेज आंधी चल सकती है। जबकि राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। उदयपुर कोटा संभाग का हिस्सा है, जिसमें 9 जिले आते हैं।

इसमें अधिकतम तापमान था 

गुरुवार को मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 41.3 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 41.6 डिग्री, जयपुर में 42.4 डिग्री, सीकर में 40.5 डिग्री, कोटा में 42.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.3 डिग्री, बाड़मेर में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 44.9 डिग्री, जोधपुर में 42.5 डिग्री, बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.1 डिग्री और श्री गंगानगर में 45 डिग्री और  और माउंट आबू में 19.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. 

मुख्य जिलों में सबसे कम तापमान ये रहा

गुरुवार को मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार अजमेर में 26.0 डिग्री, अलवर में 41.6 डिग्री, जयपुर में 27.0 डिग्री, सीकर में 24.5 डिग्री, कोटा में 29.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 25.9 डिग्री, बाड़मेर में 29.6 डिग्री, जैसलमेर में 28.2 डिग्री, जोधपुर में 28.2 डिग्री, बीकानेर में 30.0 डिग्री, चूरू में 26.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 28.8 डिग्री और माउंट आबू में 31.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की चेतावनी 

मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 3-4 दिनों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवा चलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, आज और कल कई जिलों में अधिकतम 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और तेज हीट वेव की संभावना है। आज, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। दोपहर बाद कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन हो सकता है।

Latest News

Featured

You May Like