home page

Business Idea: इस फूल की खेती करके किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा, जानें खेती करने का सही तरीका

अगर आपके पास भी पैसे की दिक्कत चल रही है और ऐसा बिजनेस तलाश रहे हैं। जिसमें आप बहुत कम पैसे लगाकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सके। तो यह खबर आपके लिए है
 
 | 
Business Idea: इस फूल की खेती करके किसान कमा रहे लाखों में मुनाफा, जानें खेती करने का सही तरीका

Business Idea: अगर आपके पास भी पैसे की दिक्कत चल रही है और ऐसा बिजनेस तलाश रहे हैं। जिसमें आप बहुत कम पैसे लगाकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सके। आज हम आपके लिए ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं, जिसे आप बहुत कम पैसे लगाकर शुरू कर सकते हैं। और इससे लाखों में कमाई कर सकते हैं। यह बिजनेस आइडिया है रजनीगंधा के फूलों की खेती करना। चलिए जानते हैं इसके बारे में

रजनीगंधा वैसे भी सुगंधित पुष्पों में महत्वपूर्ण है। रजनीगंधा के फूल लंबे समय तक ताजा और सुगंधित रहते हैं। इसलिए बाजार में इनकी बहुत अधिक मांग है। पोलोएंथस ट्यूबरोज लिन, या रजनीगंधा, मैक्सिको में पैदा हुई है। यह फूल एमरिलिडिएसी कुल में पाया जाता है।

पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तामिलनाडु, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में इसका उत्पादन होता है। इसे किसी भी जलवायु में उगाया जा सकता है। इसे वहीं लगाओ। जहां सबसे अच्छी निकासी व्यवस्था है यदि बेहतर जल निकासी व्यवस्था नहीं है, तो इसकी कंद सड़ जाएगी।

रजनीगंधा की खेती कैसे करें?

उसकी खेती करने से पहले प्रत्येक एकड़ में छह से आठ ट्रॉली गोबर की अच्छी खाद डालें। आप DAP या NPK जैसे खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक एकड़ में आलू की तरह 20 हजार कंद लगते हैं। ताकि फूलों की खेती में अच्छी पैदावार मिल सके, हमेशा ताजे, अच्छे और बड़े कंद लगाएं। भारत में लगभग 20 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रजनीगंधा के फूलों की खेती की जाती है। इसकी खेती फ्रांस, इटली, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका आदि देशों में भी की जाती है।

रजनीगंधा से कितनी कमाई होगी?

रजनीगंधा के एक एकड़ में करीब एक लाख स्टिक (फूल) होते हैं। आप आसपास की फूल मंडियों में इन्हें बेच सकते हैं। अगर नजदीक में कोई बड़ा मंदिर, फूल की दुकानें, शादी घर आदि हो तो आप फूलों की अच्छी कीमतें पा सकते हैं। रजनीगंधा का एक फूल 1.5 से 8 रुपये में बिकता है, जो मांग और सप्लाई पर निर्भर करता है। यानी एक एकड़ में रजनीगंधा के फूलों की खेती से आप 1.5 लाख से 6 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसे परफ्यूम बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है

Supreme court : बूढ़ी मां की संपत्ति पर लालची बेटों की थी बुरी नजर, सुप्रीम कोर्ट कहीं यह बड़ी बात


 

Latest News

Featured

You May Like