Soya Cutlet Recipe :मानसून के सीजन मे बारिश के साथ मिनटों में बनेगा सोया कटलेट, पढ़ें रेसिपी
Soya Cutlet Recipe: आजकल मानसून का सीजन चल रहा है और आए दिन कहीं ना कहीं मौसम बना रहता है। जो स्नैक्स के लिए सबसे पसंदीदा माना जाता है। बारिश का मौसम होते ही हर कोई कुरकुरा और मसालेदार मांगता है।

Saral Kisan, Soya Chunks Cutlet Recipe: मानसून के सीजन में अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक शानदार ऑप्शन बताने वाले हैं। यह रेसिपी हेल्थ के लिए तो फायदेमंद होगी ही, साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाए तो आप इसे चुटकी में बना सकते हैं। आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप मसालेदार सोया कटलेट बनाने का तरीका बताने वाले हैं।
सोया कटलेट बनाने का तरीका
सोया कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले सोया चंक्स को 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना पड़ेगा और फिर इसे पानी से निकाल कर अच्छी तरह निचोड़ दें। फिर सोया चंक्स के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिक्सी में थोड़ा मोटा पेस्ट बना लें। इसके साथ ही उबले हुए आलू मैश कर लें।
इसके बाद बर्तन में मैश किए हुए आलू और सोया चंक्स को डालें इसके साथ बारीक कटे हुए प्याज, अदरक, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं। मसाले के रूप में आप जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर सभी मसाले को अच्छी तरह से मिक्स करें।
अगर आपका मिश्रण ज्यादा चिपचिपा हो गया है तो इसमें ब्रेड क्रब डालकर अच्छी तरह से मिला लें और इन्हें कटलेट की सेप दे दें। कटलेट को ब्रेड क्रम में अच्छे से लपेटने के बाद मध्यम आंच पर कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके सुनहरा होने तक भुन ले। फिर कटलेट को तेल से निकलकर किचन टॉवल पर रखें ताकि उसका पूरा तेल निकल जाए। सोया कटलेट को हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ परोसें।
सोया कटलेट बनाने के लिए जरुरी सामग्री
सोया कटलेट बनाने के लिए जरुरी सामग्री |
|
सूखे सोया चंक्स | 1 कप |
उबले हुए आलू | 2 |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | ½ इंच |
प्याज (बारीक कटा हुआ) | ½ |
हरी धनिया (बारीक कटी हुई) | थोड़ा सा |
जीरा | 1 छोटी चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1 छोटी चम्मच |
गरम मसाला पाउडर | ¼ छोटी चम्मच |
धनिया पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
अमचूर पाउडर | ½ छोटी चम्मच |
चाट मसाला | ½ छोटी चम्मच |
ब्रेड क्रम्ब्स | ⅓ कप |
नमक | स्वादानुसार |
तेल | तलने के लिए |
मैदा | 2 छोटी चम्मच |
कॉर्न फ्लोर | 2 छोटी चम्मच |
पानी | ¼ कप |