home page

हिमाचल का इकलौता हिल स्टेशन, जहां वीकेंड पर जाने के लिए तरसते हैं लोग, एक बार गए तो भूलेंगे नहीं

Himachal Hill Station : शिमला मॉल रोड एक प्रसिद्ध जगह है जहां आप आराम से घूमकर स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं। यहां कई तरह की दुकानों, कैफे और रेस्तरां में खाना भी खा सकते हैं। यहां से लोकल ज्वेलरी, हस्तशिल्प और ऊनी कपड़े भी खरीद सकते हैं अगर आप खरीदना चाहते हैं। आप पहाड़ी भोजन का पूरा आनंद भी ले सकते हैं।
 | 
हिमाचल का इकलौता हिल स्टेशन, जहां वीकेंड पर जाने के लिए तरसते हैं लोग, एक बार गए तो भूलेंगे नहीं

Himachal Top Hill Station : हिमाचल एक ऐसी जगह है जहां जाने के लिए लोग बहुत पहले से योजना बनाना चाहते हैं। यही नहीं, कुछ लोग अंतिम समय पर हिमाचल जाने की योजना बनाते हैं। लेकिन शायद इस बार आप सबसे ज्यादा मज़ा लेंगे। हम शिमला की बात कर रहे हैं, जहां हाल ही में स्नोफॉल हुआ है और पर्यटकों को चादर सी बिछी बर्फ को देखने का अद्भुत आनंद मिला है। अब लोग सबसे ज्यादा यहां जाना चाहते हैं, इसलिए अगर आप भी जा रहे हैं तो एक बार जान लें यहां क्या कर सकते हैं।

मॉल रोड पर घूमना और शॉपिंग करना

शिमला मॉल रोड एक प्रसिद्ध जगह है जहां आप आराम से घूमकर स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं। यहां कई तरह की दुकानों, कैफे और रेस्तरां में खाना भी खा सकते हैं। यहां से लोकल ज्वेलरी, हस्तशिल्प और ऊनी कपड़े भी खरीद सकते हैं अगर आप खरीदना चाहते हैं। आप पहाड़ी भोजन का पूरा आनंद भी ले सकते हैं।

जाखू मंदिर के दर्शन

शिमला आए और जाखू मंदिर के दर्शन नहीं किए ऐसा कैसे हो सकता है। शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ी पर भगवान हनुमान को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। धार्मिक महत्व के अलावा, ये मंदिर प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए आप ट्रेकिंग या रोपवे का उपयोग कर सकते हैं।

शिमला के कुफरी घूम लें

शिमला से लगभग 16 किमी दूर स्थित कुफरी साहसिक प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां आप स्कीइंग, घुड़सवारी और याक सवारी कर सकते हैं। यहां सर्दियों में बर्फबारी भी देखने को मिलती है। यदि आप शिमला जा रहे हैं, तो एक बार कुफरी घूमना भी अनिवार्य है।

क्राइस्ट चर्च और स्कैंडल पॉइंट देख सकते हैं

ब्रिटिश काल का शिमला का क्राइस्ट चर्च एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थान है। शांतिपूर्ण वातावरण और सुंदर वास्तुकला से ये चर्च जाना जाता है। पास स्थित स्कैंडल पॉइंट से सूरज डूबते हुए शहर का सुंदर नजारा देख सकते हैं। आप बेहतरीन चर्च को देख सकते हैं और आसपास की जगहों को भी देख सकते हैं।

इस प्रकार पहुंच सकते हैं, शिमला

सड़क मार्ग के द्वारा : मला सड़क मार्ग से भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, चंडीगढ़ और अंबाला से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

दिल्ली से शिमला तक की दूरी : लगभग 350 किलोमीटर (7-8 घंटे का सफर)।

चंडीगढ़ से शिमला तक की दूरी : लगभग 120 किलोमीटर (3-4 घंटे का सफर)।

आप अपनी गाड़ी से जा सकते हैं या सरकारी/प्राइवेट बसों का विकल्प चुन सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम (HRTC) की वॉल्वो और डीलक्स बसें भी उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग के द्वारा

शिमला का रेलवे स्टेशन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है क्योंकि यह कालका-शिमला रेलवे लाइन का हिस्सा है। पहले चंडीगढ़ के पास कालका रेलवे स्टेशन जाएगा। कालका भारत के सबसे बड़े शहरों से जुड़ा है। कालका से शिमला की दूरी लगभग 96 किलोमीटर है, और टॉय ट्रेन से इस यात्रा को पूरा किया जा सकता है।

हवाई मार्ग के द्वारा

शिमला से लगभग 22 किलोमीटर दूर जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट है। दिल्ली और चंडीगढ़ से यहां छोटी उड़ानों की सुविधा है। जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट से शिमला तक कैब या टैक्सी से भी जा सकते हैं। अगर जुब्बरहट्टी के लिए फ्लाइट नहीं है, तो आप चंडीगढ़ (जो 120 किमी दूर है) हवाई अड्डे का भी उपयोग कर सकते हैं।

Latest News

Featured

You May Like