home page

लू की समस्या से घर बैठे पाएं छुटकारा, जानिए अनोखे टिप्स

लू की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में पड़े प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लू के इलाज के लिए प्याज को सही माना जाता है। खाते समय दोपहर या शाम को कच्चा प्याज लेना चाहिए।
 | 
लू की समस्या से घर बैठे पाएं छुटकारा, जानिए अनोखे टिप्स

LOO in Summar : देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में लोगों को लू लगने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लू आपको घर के बाहर या अंदर कहीं भी लग सकती है। लू लगने पर बुखार, दर्द और बैचेनी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि लू का घर पर कैसे इलाज किया जाए

Onion Juice 

लू की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में पड़े प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लू के इलाज के लिए प्याज को सही माना जाता है। खाते समय दोपहर या शाम को कच्चा प्याज लेना चाहिए। प्याज के रस को निकाल कर आप हाथ, पैरों और तलवों में लगाकर इससे बच सकते हैं।

सौंफ

अगर आपको लू लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो आज ही आप सौंफ का पानी पीना शुरू कर दें। सोते समय रात को एक गिलास में सौंफ भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इस पूरे दिन पीते रहे। इससे आपका पाचन दुरुस्त होगा और लू से भी बचकर रहेंगे।

धनिया और पुदीना

लू लगने पर धनिया और पुदीना का रस भी लाभकारी माना जाता है। धनिया और पुदीना का रस निकालकर इसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर पिए। लू की चुटकियों में छुट्टी हो जाएगी।

गर्म पानी से नहाना

अगर आपको लू लग गई है तो नहाते समय गर्म पानी का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके शरीर में होने वाली बेचैनी और तापमान में कमी आएगी। पानी को सारा दिन धूप में रख दें और शाम को इससे नहाए। यह लू के लिए रामबाण साबित होगा।

Diclaimer: आर्टिकल में दिए गए टिप्स की सरल किसान पुष्टि नहीं करता है। यह केवल सुझाव मात्र है। किसी भी उपचार से पहले डॉक्टर से अवश्य संपर्क करने।

Latest News

Featured

You May Like