Gajar ka Halwa Recipe : इस आसान तरीके से बनाएं घर पर गाजर का हलवा, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद
Gajar Ka Halwa : सर्दियों का समय है। इस समय बहुत सारी सब्जियां बाजार में उपलब्ध हैं। सर्दियों में रसोई में विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं, जैसे मौसमी सब्जी। ये खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद हो सकते हैं। सर्दियों में अक्सर मीठे में एक खास डिश बनाई जाती है, जो आम तौर पर गर्मियों में खाने के लिए नहीं मिलती है। ठंड के महीनों में सब्जी मंडी में गाजर की बहार आती है और लोगों की रसोइयों में गाजर के हलवे की महक आने लगती है। हालांकि बाजार में भी गाजर का हलवा खरीद सकते हैं। खिला खिला गाजर का हलवा घर पर बनाना बहुत मुश्किल है। यही कारण है कि आप बाजार से हलवा खरीदते हैं। लेकिन आप इस सर्दी के मौसम में खुद खिला खिला गाजर का हलवा बना सकते हैं, जो बाजार से बेहतर है। यहाँ गाजर का हलवा बनाने का आसान तरीका है।
गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
एक किलो बड़ी गाजर, एक लीटर क्रीम दूध, मावा, चीनी, घी, बादाम, काजू, किशमिश।
गाजर का हलवा बनाने की पूरी विधि
- गाजर को धोकर कद्दूकस करें।
- घी को एक कड़ाही में गर्म करें।
- फिर कद्दूकस की गई गाजर को इसमें डालकर ढक दें. फिर धीमी आंच पर पकने दें।
- जब गाजर पक जाए, दूध डालकर मिलाएं।
- अब इसे 20 से 25 मिनट तक पकने दें।
- जब दूध सूखने लगे, चीनी और मावा को मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। हलवा चलाते रहें।
- सूखने तक फ्राई करें। ऊपर घी मिलाएं।
- हलवे को पकाने से उसका स्वाद बढ़ता है। अब गैस बंद करके फ्रूट्स को ऊपर से मिला लें।
- गाजर हलवा तैयार है। सब परोसें।

