home page

गर्म और ठंडा पानी मिलाकर पीना पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

Hot or cold mix water : आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि फ्रिज से पानी पीते वक्त अधिक ठंडा होने पर उसमें गर्म पानी मिला लिया जाता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार यह सामान्य बात नहीं है और इससे कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। 

 | 
गर्म और ठंडा पानी मिलाकर पीना पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट 

Saral Kisan  : आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा कि फ्रिज से पानी पीते वक्त अधिक ठंडा होने पर उसमें गर्म पानी मिला लिया जाता है। योग टीचर श्लोक जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि कभी भी गर्म और ठंडा पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्म पानी हल्का और ठंडा पानी भारी होता है। जिसके कारण अगर इनको मिलाकर पिया जाए तो अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्म और ठंडा पानी एक साथ नहीं मिलाकर पीना नहीं चाहिए। उनका कहना था कि गर्म पानी हल्का होता है और ठंडा पानी भारी होता है, इसलिए दोनों मिलकर अपच जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता हैं। 

बैक्टीरिया

गर्म पानी से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और ठंडे पानी में बैक्टीरिया होने के कारण इनका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ठंडे पानी में गर्म पानी मिलाकर पीने से पाचन कमजोर हो जाता है और पेट फूलने लगता है। गर्म पानी से रक्त वाहिकाएं फैल जाती है और साफ़ रहती है। हालांकि ठंडे पानी से सिंकुड जाती है। इसी वजह से ठंडे पानी को कभी भी गर्म पानी में नहीं मिलाना चाहिए। 

पानी को उबालने के बाद उसमें बैक्टीरिया नहीं रहते और यह हल्का और साफ हो जाता है। अगर गर्म पानी में ठंडा पानी मिला दिया जाए तो इसके लाभकारी गुण काफी हद तक काम हो जाते हैं और यह स्वास्थ्य को फायदा नहीं पहुंच पाता। 

किस तरह करें पानी का सेवन 

मिट्टी का बर्तन पानी को स्वाभाविक रूप से ठंड और शुद्ध रखना है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी किसी अमृत से कम नहीं होता। मिट्टी का बर्तन पानी का तापमान सही बनाए रखना है, जो आयुर्वेदिक के लिहाज से शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। मिट्टी के बर्तन में हवा का संचरण होने के कारण यह इसको साफ और ठंडा बनाए रखना है। 

Latest News

Featured

You May Like