उत्तरप्रदेश के इस जिले में बसा है छोटा हरिद्वार, जहां 300 सालों से लोगों का लगता है जमावड़ा
कुछ जिले धार्मिक स्थलों के लिए जाने जाते हैं, जबकि कुछ जिले फैशन के लिए प्रसिद्ध हैं। कुछ जिले झीलों के लिए मशहूर हैं, और कुछ जिले शिक्षा के केंद्र माने जाते हैं।

Saral Kisan, Hapur Dist: भारत में कई अद्भुत जिले हैं। इनकी अपनी-अपनी पहचान और विशेषताएँ हैं। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक, हर राज्य को जिलों में बांटा गया है। यहां रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। हर जिले का अपना एक अलग इतिहास और पहचान है। कुछ जिले धार्मिक स्थलों के लिए जाने जाते हैं, जबकि कुछ फैशन के लिए प्रसिद्ध हैं। कुछ जिले झीलों के लिए जाने जाते हैं, और कुछ शिक्षा के केंद्र माने जाते हैं।
आज हम आपको उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले से परिचित कराएंगे, जिसकी विविधता उसकी पहचान है। उत्तर प्रदेश पर्यटन के दृष्टिकोण से भी समृद्ध राज्य है। यहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला
यदि उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यह सांस्कृतिक धरोहर से भरा राज्य है। यहां कुल 75 जिले हैं, और यह भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां के हर जिले की अपनी विशेषताएँ हैं। इस राज्य में करीबन एक लाख से अधिक गांव हैं, जहां के लोग कृषि और अन्य संसाधनों पर निर्भर करते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, यूपी की कुल जनसंख्या 16.98 लाख से अधिक है।
हापुड़ जिला (Hapur District)
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कुल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सितंबर 2011 में इसे गाजियाबाद से अलग कर पंचशील नगर के रूप में मान्यता मिली, लेकिन 2012 में इसका नाम हापुड़ रखा गया, जो गंगा नदी के किनारे स्थित है। यहां गढ़मुक्तेश्वर से गंगा नदी बहती है। इस जगह को लोग छोटे हरिद्वार बोलते हैं। अमावस्या, पूर्णिमा और अन्य त्योहारों पर भारी मात्रा में लोग यहाँ आते है, जो गंगा नदी में स्नान करके पूजा-पाठ करते दिखाई देते हैं।
इतिहास
हापुड़ जिले का इतिहास राजा हरि सिंह से जुड़ा है, जिन्होंने इसकी स्थापना की थी। उनके नाम पर इसका नाम हरिपुरा रखा गया था। वर्तमान में, यह जिला स्टेनलेस स्टील के पाइप और ट्यूब बनाने के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहां पावर लूम से बनी चादरें भी मशहूर हैं, जो देशभर में बेची जाती हैं। यहां विभिन्न प्रकार की डिजाइनदार चादरें बनाई जाती हैं।