home page

बारिश के मौसम में जामुन खरीदने से पहले कर ले पहचान, सेहत के लिए लाभकारी खजाना

हल्के नीले रंग वाले जामुन को खट्टा जामुन कहा जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से दांत खट्टे हो जाते हैं। किसान राजेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि काले रंग का जमुना सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है और इसके अंदर कई तरह के विटामिन प्रोटीन पाए जाते हैं।
 | 
बारिश के मौसम में जामुन खरीदने से पहले कर ले पहचान

Benefits of Jamun : बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही बाजार में जामुन भी दिखाई देने शुरू हो गए हैं। बाजार में जैसे ही आप फल सब्जी लेने निकलते हैं, तो आपको चारों तरफ जामुन की रेहड़ियां लगी दिखाई देगी। लेकिन आप सही से पहचान नहीं कर पाते कि कौन सा जामुन खाने में अच्छा है और कौन सा खराब। आज हम आपको अच्छे जामुन की पहचान करने का सही तरीका बताने वाले हैं।

जैसा कि हम जानते हैं, जामुन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे इंडियन ब्लैकबेरी भी बोला जाता है। किसानों से बात करने के बाद पता चला कि जामुन तीन प्रकार के होते हैं। हल्का नीला, गहरा बैंगनी या काले रंग या फिर छोटे दाने वाले। इनमें से सबसे स्वादिष्ट गहरे बैंगनी रंग या फिर काले रंग के जामुन होते हैं।

हल्के नीले रंग वाले जामुन को खट्टा जामुन कहा जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से दांत खट्टे हो जाते हैं। किसान राजेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि काले रंग का जमुना सबसे अधिक स्वादिष्ट होता है और इसके अंदर कई तरह के विटामिन प्रोटीन पाए जाते हैं। खरीदने से पहले इस रंग के जामुन की पहचान कर लें। यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आयरन की मात्रा भरपूर

जामुन का आयुर्वेदिक उपचारों के लिए कई सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। जामुन के फल में विटामिन सी और आयरन की जामुन के फल में विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। यह हमारे ब्लड में हीमोग्लोबिन काउंट को भी बेहतर बनाने में कारगर साबित होता है। खून में ग्लूकोज की मात्रा अधिक होने पर जामुन एक अहम भूमिका निभाता है।
 

Latest News

Featured

You May Like