home page

Sapna Choudhary: 22 की उम्र में सपना चौधरी हुई थी फेमस, डांस से ढा दिया कहर

Sapna Viral dance : सपना चौधरी ने बहुत सारे हरियाणवी गाने बनाए हैं।  तेरी आंखा का यो काजल गाने से सपना चौधरी ने देश-दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की।  बाहर के देशों के सोशल मीडिया स्टार्स ने इस गाने पर वीडियो बनाए।  इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।
 | 
Sapna Choudhary: 22 की उम्र में सपना चौधरी हुई थी फेमस, डांस से ढा दिया कहर

Sapna Choudhary Viral Video : हरियाणा की डांस इंडस्ट्री को उनकी सुंदरता और डांस से नया मुकाम मिल गया है। सपना चौधरी ने अपने करियर को बनाने के लिए तगड़ा परिश्रम किया है।  यह उनकी मेहनत का फल है।  सपना चौधरी ने पहले रागिनी कार्यक्रम में काम किया था।  सपना चौधरी का हर डांस वीडियो आज भी वायरल होता है।  इस मुकाम पर पहुंचने में सपना चौधरी को हरियाणवी गाने ने मदद की है। सपना चौधरी को इस गाने से काफी लोकप्रियता मिली है।

दिल्ली में बीता सपना चौधरी का बचपन

सपना चौधरी ने हरियाणा में रागिनी कार्यक्रम से अपने करियर की शुरुआत की थी।  सपना के बोली और वेशभूषा से हर कोई सपना को हरियाणवी मानता है। लेकिन  सपना चौधरी का जन्म दिल्ली में हुआ था।  दिल्ली से ही सपना चौधरी की पढ़ाई पूरी हुई है।  सपना चौधरी अपनी मां के बहुत करीब हैं, और उनकी इस सफलता में उनकी मां का महत्वपूर्ण योगदान है। उनकी मां ने उनके कहीं भी शो में आने जाने से लेकर उनके फैसलों को फाइनल करने में अहम भूमिका निभाई।

आर्थिक तंगी के कारण की थी रागिनी कार्यक्रम की शुरुआत

सपना चौधरी ने अपने पिता की मृत्यु के बाद घर की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए रागिनी कार्यक्रम शुरू किए।  रागिनी कार्यक्रम से घर के गुजर बसर के पैसे भी सपना चौधरी को मुश्किल से मिलते थे। सपना ने रागिनी कार्यक्रम के बाद मजबूरी में स्टेज डांस करना शुरू किया था।  सपना चौधरी एक दिन एक रागनी कार्यक्रम में गाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंची।  तब आयोजकों ने सपना चौधरी को झंडू के साथ नाचने को कहा।  सपना चौधरी ने इस पर इतना जबरदस्त और देसी डांस किया कि इसके बाद से हर रागिनी कार्यक्रम में इनका प्रोग्राम प्रोग्राम होता था।

'ढाई लीटर दूध गेल 12 टिकड' गाने से की थी शुरुआत

स्टेज पर डांस करने के अलावा सपना चौधरी ने हरियाणवी गीतों में भी काम करना शुरू कर दिया था।  'ढाई लीटर दूध गेल 12 टिकड' सपना का पहला हरियाणवी गाना था।  इस गाने का वीडियो इंटरनेट पर सभी रिकॉर्ड तोड़ गया था।  इस डांस के दौरान, यह गाना भी लोगों की जुबां पर छा गया।  इस हरियाणवी गाने में सपना चौधरी ने बेहतरीन डांस किया है।  उनके गाने को यूट्यूब पर लाखों लोगों ने देखा था।  सपना चौधरी की उम्र उस समय सिर्फ 22 साल थी।

'तेरी आंखा का यो काजल' विदेशों में हुआ था हिट

सपना चौधरी ने बहुत सारे हरियाणवी गाने बनाए हैं।  तेरी आंखा का यो काजल गाने से सपना चौधरी ने देश-दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की।  बाहर के देशों के सोशल मीडिया स्टार्स ने इस गाने पर वीडियो बनाए।  इस गाने ने यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।

सपना एक स्टेज शो करने के लेती है लाखों

सपना चौधरी देश-विदेश में बहुत लोकप्रिय हो रही है।  सपना चौधरी ने स्टेज शोज को कुछ हजार रुपयों से शुरू किया था।  स्टेज डांस से अपना करियर शुरू करने वाली सपना चौधरी ने बिग बॉस में फेम रहीं और बॉलीवुड, भोजपुरी, पंजाबी फिल्मों में काम किया।  वहीं दूसरे देश में, कान्स अवॉर्ड शो में रेड कार्पेट पर चलीं।  आज, सपना चौधरी के घंटों की लागत लाखों रुपये है।  जानकारी के अनुसार, वह 20 से 25 लाख रुपये प्रति तीन या चार घंटे के स्टेज शो पर खर्च करती है।

Latest News

Featured

You May Like