भारतीयों को फ्री में वीजा दे रहा ये देश, फ्री में एंट्री के साथ घूमे पूरा देश
भारतीय नागरिकों को इस देश में फ्री में सफर करने के लिए वीजा के दो विकलाप दिए जा रहे हैं। आप फिलिपींस देश की यात्रा फ्री में वीजा की सुविधा दे रहा है। इन वीजा के द्वारा भारतीय पर्यटक फिलिपींस में दो सप्ताह तक रह सकते हैं। यदि किसी के पास अमेरिका, यूके, जापान या शेंगेन देशों का वैध वीजा या निवास है, तो वह 30 दिन तक बिना वीजा के रह सकता है।

Saral Kisan, Free Visa : आजकल वीजा की महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है, जिसके चलते कई देशों में कड़े नियम लागू हो गए हैं। लेकिन कुछ देश अपने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जिसमें थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर के साथ अब फिलीपींस भी शामिल हो गया है। हां, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फिलीपींस ने भारतीय नागरिकों के लिए दो नए वीजा-फ्री प्रवेश विकल्प की घोषणा की है, जो मई 2025 से प्रभावी होंगे। यह जानकारी फिलीपींस एंबेसी, नई दिल्ली द्वारा दी गई है। इसका मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट धारकों को फिलीपींस की खूबसूरत समुद्र तटों और द्वीपों की यात्रा के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे यात्रा करना आसान हो जाएगा। आइए हम आपको वीजा-फ्री प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
14 दिन की वीजा-फ्री एंट्री
अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा के फिलीपींस घूमने जा सकते हैं, और वह भी पूरे 14 दिनों के लिए। यह सुविधा केवल पर्यटन के लिए है, न तो इसे बढ़ाया जा सकता है और न ही किसी अन्य वीजा में बदला जा सकता है। वीजा-फ्री यात्रा के साथ आप फिलीपींस के प्रमुख हवाई अड्डों, समुद्र तटों के बंदरगाहों या क्रूज टर्मिनलों से भी प्रवेश कर सकते हैं।
- कैसे प्राप्त करें 2 सप्ताह का वीज़ा
- यात्रा का उद्देश्य केवल घूमने फिरना होना चाहिए
- आपकी यात्रा समाप्त होने के बाद भी पासपोर्ट कम से कम छह महीने तक वैध होना चाहिए।
- इसके लिए होटल बुकिंग और वापसी की यात्रा टिकट दिखाना जरुरी है।
- आपके पास पर्याप्त धन होना चाहिए जिससे आप अपनी पूरी यात्रा का खर्च उठा सकें - इसका प्रमाण आपको देना होगा।
अब 30 दिन के लिए फ्री वीजा
आप 30 दिन तक भी बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यदि भारतीय नागरिकों के पास ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, कनाडा, शेंगेन देशों, सिंगापुर या यूनाइटेड किंगडम का वैध वीजा या स्थायी निवास है, तो वे नए नियम के तहत 30 दिन तक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
30 दिन का वीजा लेने के लिए क्या जरूरी है
- ऊपर बताए गए देशों में से किसी एक का वैध वीजा या स्थायी निवास होना चाहिए।
- पासपोर्ट कम से कम 6 महीने के लिए वैध होना चाहिए।
- आगे की यात्रा या वापसी की टिकट का प्रमाण होना चाहिए।
- फिलीपींस में इमिग्रेशन रिकॉर्ड साफ होना चाहिए (यानि कोई उल्लंघन न हुआ हो)
- यह वीजा केवल पर्यटन के लिए है, इसे बढ़ाया नहीं जा सकता।
ई वीजा विकल्प भी उपलब्ध है
फिलिपींस सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मापदंडों पर जो नहीं उतरते हैं वह फिलिपींस का आधिकारिक ई विजा ले सकते हैं। इस वीजा में एकल प्रवेश मिलता है। जिससे आप फिलीपींस में 30 दिनों तक रह सकते हैं। ई वीजा की फीस आमतौर पर लगभग 3,500 रुपये होती है। वीजा बनने में आमतौर पर 7 कार्यदिवस लगते हैं, लेकिन बेहतर है कि आप कम से कम 10-15 दिन पहले आवेदन करें। ध्यान रखें, यह वीजा केवल एक बार के लिए प्रवेश देता है, यदि आप बाहर जाते हैं और वापस आना चाहते हैं तो आपको फिर से एक नया वीजा लेना होगा।
- आपके पास यह होना चाहिए
- आपके पास एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए
- सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।
- रहने की जगह का प्रमाण जैसे होटल बुकिंग आदि होना चाहिए।
- वापसी या आगे की यात्रा का टिकट
- खर्चों को दिखाने वाले पैसे से जुड़े दस्तावेज (जैसे बैंक स्टेटमेंट)