home page

चार महीने में 10 गुना बढ़ा चांदी का आयात, सोने के भाव में भी दिखा उछाल

Gold silver :देश में चांदी का आयात 2024 के पहले चार महीनों के दौरान 10 गुना बढ़कर 3.16 अरब डॉलर (26,335 करोड़ रुपये) हो गया। इसमें अकेले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हिस्सेदारी 45 फीसदी है। सरकार इस पर यूएई से बात करने पर विचार कर रही है।
 | 
चार महीने में चांदी का आयात 10 गुना बढ़ा, अकेले यूएई की हिस्सेदारी आधी, दो दिन बाद फिर बढ़ा सोना

Gold silver : देश में चांदी का आयात 2024 के पहले चार महीनों के दौरान 10 गुना बढ़कर 3.16 अरब डॉलर (26,335 करोड़ रुपये) हो गया। इसमें अकेले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की हिस्सेदारी 45 फीसदी है। सरकार इस पर यूएई से बात करने पर विचार कर रही है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अप्रैल के बीच यूएई से 144 करोड़ डॉलर (12,000 करोड़ रुपये) की चांदी का आयात हुआ। यह एक साल पहले इसी अवधि में हुए 18.33 करोड़ रुपये के आयात से 654 गुना ज्यादा है। दरअसल, यूएई से आयात होने वाली चांदी में सबसे ज्यादा चांदी के दाने होते हैं। इसका इस्तेमाल आभूषण बनाने में होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा चांदी आयातक है। शुक्रवार को चांदी का भाव 957 रुपये बढ़कर 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

दो दिन बाद फिर बढ़ा सोना-चांदी

दो दिन तक स्थिर रहने के बाद फिर से सोने के भाव में तेजी आई। 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 300 रुपए की तेजी आई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2328 डॉलर प्रति औंस  रहा। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2331 डॉलर और नीचे में 2319 डॉलर प्रति औंस रहा। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना कैडबरी एक दिन पहले 72100, 71800, 73500 आरटीजीएस में सोना 22 कैरेट 67200.   

रतलाम सोना : 72200, आभूषण 66135 चांदी 88400 रुपए प्रति किलो। 

उज्जैन : सोना 24 कैरेट 72200 सोना 22 कैरेट 66100 चांदी 87500 रुपए प्रति किलो।

Latest News

Featured

You May Like