home page

RBI : इस महीने से जारी होगा 50 रुपए का नया नोट, जानिये पुराने नोटों का क्या होगा

RBI Note Update : आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समय-समय पर भारतीय नोटों के संबंध में नए अपडेट जारी करता रहता है। हाल ही में, RBI ने 50 रुपये के नोट को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है। दरअसल, अगले महीने से बाजार में 50 रुपये के नए नोट आने वाले हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या नए नोट आने पर पुराने नोट बंद हो जाएंगे?

 | 
RBI :  इस महीने से जारी होगा 50 रुपए का नया नोट, जानिये पुराने नोटों का क्या होगा 

The Chopal, RBI Note Update : भारतीय रिजर्व बैंक, जिसे आरबीआई कहा जाता है, देश में धन से जुड़े मामलों का प्रबंधन करता है। यह तय करता है कि कितने नए नोट जारी किए जाएंगे और किन नोटों को चलन से बाहर किया जाएगा। लेकिन यह निर्णय अकेले आरबीआई (RBI) का नहीं होता, इसमें केंद्र सरकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

क्या पुराने नोट बंद होंगे?

नए या पुराने नोट (Note update) पर निर्णय लेने से पहले सरकार से सलाह लेना आवश्यक होता है। हाल ही में आरबीआई ने 50 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है। रिजर्व बैंक (RBI) बाजार में 50 रुपये के नए नोट लाने वाला है। RBI के इस घोषणा के बाद लोग चिंतित हैं कि 50 रुपये के नए नोट आने पर क्या पुराने नोट मान्य रहेंगे या नहीं। आइए, नीचे इस खबर में जानते हैं -

RBI जारी करेगा 50 रुपये के नए नोट -

रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) ने दिसंबर 2024 में कार्यभार ग्रहण किया था, उन्होंने शक्तिकांत दास की जगह ली थी। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 50 रुपये के नोटों के समान ही होगा और इनमें हस्ताक्षर के अलावा कोई अन्य महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। वास्तव में, RBI ने बुधवार को कहा कि वह जल्द ही गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 50 रुपये के नए नोट जारी करेगा।

पुराने 50 रुपये के नोट का क्या होगा?

अब बाजार में जल्द ही 50 रुपये के नए नोट आने वाले हैं। लेकिन इस बीच, लोगों में पुराने नोटों को लेकर चिंता बनी हुई थी, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Latest Update) ने अपने बयान में स्पष्ट कर दिया है। आरबीआई ने कहा है कि 50 रुपये के नए नोट (new note update) जारी होने के बाद भी पुराने 50 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

पुराने 50 रुपये के नोट का डिजाइन -

यह ध्यान देने योग्य है कि महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 50 रुपये के नोट (new 50 rupee note News) का आकार 66 मिमी x 135 मिमी है और इसका आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है। नोट के पीछे रथ के साथ हम्पी का चित्र है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। बता दें कि जारी होने वाले 50 रुपये के नए नोट में केवल नए गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। इसके अलावा, इस नोट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह बिल्कुल पुराने नोट की तरह ही होगा। 
 

Latest News

Featured

You May Like