home page

RBI Repo Rate : RBI होम लोन पर देगा बड़ी खुशखबरी, ब्याज दरों में आएगी भारी गिरावट

RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक आम जनता को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसकी मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 4-6 जून के बीच होगी, जिसमें रेपो रेट में कटौती का निर्णय हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कटौती 0.50% से लेकर 0.75% तक हो सकती है।

 | 
RBI Repo Rate : RBI होम लोन पर देगा बड़ी खुशखबरी, ब्याज दरों में आएगी भारी गिरावट 

Saral Kisan, RBI Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आम लोगों के लिए एक सुखद समाचार लाने वाला है। भविष्य में होम लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि ब्याज दर में कटौती की संभावना जताई जा रही है। यदि RBI यह निर्णय लेता है, तो यह न केवल घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि रियल एस्टेट क्षेत्र को भी नई गति मिल सकती है। आइए, जानते हैं कि इस संभावित निर्णय के पीछे की वजहें क्या हैं और इसका आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

होम लोन में कमी आएगी

4-6 जून के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कटौती का निर्णय लिया जा सकता है। रेपो रेट वह दर है, जिस पर RBI देश के बैंकों को ऋण देता है। यदि इसमें कटौती होती है, तो आम आदमी का होम लोन और कार लोन सस्ता हो सकता है। इसके साथ ही, रियल एस्टेट क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिल सकती है।

RBI के इस निर्णय के पीछे क्या कारण हैं

एसबीआई सिक्युरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट सनी अग्रवाल के अनुसार, सभी संकेत रेपो रेट में कटौती की ओर इशारा कर रहे हैं। महंगाई RBI के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप है और जीडीपी ग्रोथ भी स्थिर है। RBI के गवर्नर ने पिछली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बताया था कि महंगाई निर्धारित लक्ष्य पर रहने से रेपो रेट में और भी कमी आ सकती है।

साल के अंत तक इतनी कमी आ सकती है दर

लोगों को दिवाली का तोहफा देते हुए अक्टूबर तक RBI रेपो रेट में 0.75% की कटौती होने की संभावना है। वर्तमान में 6% पर चल रहा रेपो रेट अक्टूबर 2025 तक घटकर 5.25% पर आने की संभावना है। इसके साथ ही, इस साल के अंत तक रेपो रेट में 1% या 100 बेसिस पॉइंट तक कटौती हो सकती है। इसके बाद यह 5% पर आ जाएगी। 

Latest News

Featured

You May Like