home page

Property : देश के इन 8 शहरों की प्रॉपर्टी में आया बूम, अभी और भी होगी महंगी

Real Estate : आजकल लोग प्रॉपर्टी में हमे इन्वेस्टमेंट करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार उछाल के बाद भी लोग तेजी से मकान खरीद रहे हैं. साल 2024 के पहले 4 महीने बीत जाने के के अंदर प्रमुख शहरों में मकान की कीमत वर्ष के आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ी है। 
 | 
Property : देश के इन 8 शहरों की प्रॉपर्टी में आया बूम, अभी और भी होगी महंगी

Saral Kisan, Real Estate : आजकल लोग प्रॉपर्टी में हमे इन्वेस्टमेंट करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं, प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार उछाल के बाद भी लोग तेजी से मकान खरीद रहे हैं. साल 2024 के पहले 4 महीने बीत जाने के के अंदर प्रमुख शहरों में मकान की कीमत वर्ष के आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ी है,अगर हम बात करे दिसंबर तिमाही की तो उसके मुकाबले प्रॉपर्टी के रेट  2% से 7% तक बढ़ोतरी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष की पहली तिमाही में मकान बेंगलूरू में सबसे अधिक 19 प्रतिशत महंगे हुए हैं।

अगर वहीं हम दिल्ली NCR में रेट की बात करें तो 16 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और मुंबई में 6% बढ़ी है। लायसेस फोरास के MD पंकज कपूर ने बताया की  नरम पड़ती महंगाई और ब्याज दरे घटने की उम्मीद के साथ लोगों की खरीद क्षमता बढऩे की वजह से इस साल मकानों की मांग बने रहने की उम्मीद है। इससे मकानों की कीमतों में 10% से 15% तक और वृद्धि हो सकती है। लग्जरी और अल्ट्रा- लग्जरी क्षेत्रों में आवासीय मांग मजबूत बनी हुई है। बिल्डर लग्जरी सेगमेंट में बढ़ती मांग को भुनाने के लिए और अधिक आधुनिक परियोजनाएं शुरू कर सकते हैं।

किन किन शहरों में बढ़ी कीमत 

शहर वर्ग फीट बढ़ोतरी 
बेंगलूरु 10,377 4% से 19%
दिल्ली NCR 9,757 6% से 16%
पुणे 9,448 3% से 13%
अहमदाबाद 7,176 7% से 13%
हैदराबाद  11,323 2% से 9%
कोलकाता 7,727 2% से 7%
मुंबई 20,361 2% से 6%
चेन्नई 7,710 4%

इन्वेंट्री में में भी हुई 3% की बढ़ोतरी

मिली जानकारी के अनुसार बिना बिकी इन्वेंट्री में साल-दर-साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साल 2024 की पहली तिमाही मे इन 8 सबसे बड़े प्रॉपर्टी मार्केट में तैयार परंतु बिना बिके मकानों की संख्या  10 लाख यूनिट के करीब हो गई है। इसमें अकेले मुंबई की हिस्सेदारी लगभग 40% है। हालांकि पुणे में बिना बिके मकानों की संख्या में सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 

 

Latest News

Featured

You May Like