home page

दुनिया के सिर्फ तीन शहरों में मुंबई-दिल्ली से ज्यादा बढ़े लग्जरी घरों के दाम

Mumbai, Delhi Economy :लग्जरी घरों की बढ़ती कीमतों के मामले में मुंबई और दिल्ली दुनिया के टॉप-5 शहरों में शामिल हो गए हैं। पिछले साल ये दोनों भारतीय शहर टॉप-10 में थे, लेकिन टॉप-5 में नहीं। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका का एक भी शहर टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया है, हालांकि लॉस एंजिल्स 9वें स्थान पर है।
 | 
दुनिया के सिर्फ तीन शहरों में मुंबई-दिल्ली से ज्यादा बढ़े लग्जरी घरों के दाम

Mumbai, Delhi Economy : लग्जरी घरों की बढ़ती कीमतों के मामले में मुंबई और दिल्ली दुनिया के टॉप-5 शहरों में शामिल हो गए हैं। पिछले साल ये दोनों भारतीय शहर टॉप-10 में थे, लेकिन टॉप-5 में नहीं। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका का एक भी शहर टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया है, हालांकि लॉस एंजिल्स 9वें स्थान पर है। जनवरी-मार्च तिमाही के लिए नाइट फ्रैंक के 'प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स' में दुनिया के शीर्ष 44 शहरों को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक, मुंबई के प्रमुख स्थानों पर घरों की कीमतों में औसतन 11.5% की बढ़ोतरी हुई और इसकी रैंकिंग छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई। 

इस दौरान दिल्ली में लग्जरी घर 10.5% महंगे हुए और इसकी रैंकिंग 7वें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई। बेंगलुरु भी इस सूची में है, जहां लग्जरी घरों की कीमतों में 4.8% की बढ़ोतरी हुई। लेकिन इसकी रैंकिंग 16वें से गिरकर 17वें स्थान पर आ गई।

मुंबई की रैंकिंग में सबसे ज्यादा सुधार

शहर रैंकिंग-2023 रैंकिंग-2024
मुंबई 6वी  3वी 
दिल्ली 7वी  5वी 
बेंगलुरु 16वी  17वी 

टॉप-10 शहरों में सिर्फ एक अमेरिकी;  दुबई में मुंबई से कम बढ़ी घर की कीमतें

शहर 1 साल में बढ़ी कीमतें
मनीला 26.2 प्रतिशत 
टोक्यो 12.5 प्रतिशत 
मुंबई 11.5 प्रतिशत 
पर्थ 11.1 प्रतिशत 
दिल्ली 10.5 प्रतिशत 
सोल 9.6 प्रतिशत 
क्राइस्टचर्च 9.1 प्रतिशत 
दुबई 8.6 प्रतिशत 
लॉस एंजिल्स 8.3 प्रतिशत 
मैड्रिड 7.6 प्रतिशत 

4.80% बेंगलुरु में लग्जरी घर महंगे हुए, इसकी रैंकिंग 16वें से गिरकर 17वें पर आ गई।

Latest News

Featured

You May Like