home page

देश में देर रात खरीदारी का खर्च 60% बढ़ा, औसत ऑर्डर वैल्यू में भी 10% की बढ़ोतरी

Average Order Value :खुदरा बाजार को 24 घंटे खुला रखने का सीधा असर खपत पर पड़ रहा है। इससे लोग रात की खरीदारी पर 60% ज्यादा खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा खरीदारी में भी करीब 30% की बढ़ोतरी हो रही है।
 | 
देश में देर रात खरीदारी का खर्च 60% बढ़ा, औसत ऑर्डर वैल्यू में भी 10% की बढ़ोतरी

Average Order Value : खुदरा बाजार को 24 घंटे खुला रखने का सीधा असर खपत पर पड़ रहा है। इससे लोग रात की खरीदारी पर 60% ज्यादा खर्च कर रहे हैं। इसके अलावा खरीदारी में भी करीब 30% की बढ़ोतरी हो रही है। अब तक देश में सात राज्यों में खुदरा बाजार को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दी जा चुकी है।

इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा और नई दिल्ली शामिल हैं। सिंपल की सीईओ नित्या शर्मा का कहना है कि कई राज्य सरकारों द्वारा दुकानों और शॉपिंग सेंटर को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति देने के फैसले से ग्राहकों के लिए सुविधा बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर कारोबारियों का कारोबार भी बढ़ा है और उन्हें तीन शिफ्ट में काम करने के लिए नए कर्मचारी रखने पड़ रहे हैं। यानी खपत बढ़ने के साथ नई नौकरियां भी बढ़ रही हैं।

नया ट्रेंड : रात में खरीदारी करने वालों में 75% लोग 14-43 साल की उम्र के हैं, इनमें आधी महिलाएं हैं

रात 10 बजे के बाद डेढ़ गुना से ज्यादा शॉपिंग: चेकआउट प्लेटफॉर्म सिंपल की चेकआउट स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की गई शॉपिंग के लिए भुगतान एक साल में 60% बढ़ा है।

दो तिहाई देर रात शॉपिंग करने वाले हैं 14-43 साल के युवा

इसमें महिलाओं की भी आधी से ज्यादा हिस्सेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में इन-हाउस, पार्टियां करने का चलन बढ़ रहा है। इससे देर रात रिटेल सेगमेंट को बढ़ावा मिल रहा है।

औसत ऑर्डर वैल्यू में 10% की बढ़ोतरी 

एक साल में देर रात शॉपिंग में 30% की बढ़ोतरी हुई है। औसत ऑर्डर वैल्यू में भी इसी दर से बढ़ोतरी हो रही है। यानी लोग रात में हर खरीदारी पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं, बढ़ रहा है कारोबार, कई राज्य अपनाने जा रहे हैं यह मॉडल: टैक्स के रूप में सरकार की कमाई बढ़ रही है। इसे देखते हुए दूसरे राज्य भी इस मॉडल को अपनाने की सोच रहे हैं, जिसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है।

Latest News

Featured

You May Like