home page

Gold Silver Rate: सोने के भावों में आज गिरावट, जानिए 10 शहरों में गोल्ड का रेट

Gold Price Today : कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि सोने पर लगातार बुलिश आउटलुक बना हुआ है। MCX पर इसकी कीमत 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें घटकर देश के 10 बड़े शहरों में किस लेवल पर आई हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं...
 | 
Gold Silver Rate: सोने के भावों में आज गिरावट, जानिए 10 शहरों में गोल्ड का रेट

Gold Rate : सोमवार, 2 दिसंबर को सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना दिल्ली में 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जयपुर और चंडीगढ़ में भी इसी तरह की दरें हैं। 24 कैरेट सोने की मुंबई की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गई है। कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के हेड अनिंद्य बनर्जी ने कहा कि सोने पर लगातार बुलिश आउटलुक बना हुआ है। MCX पर इसकी कीमत 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकती है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें घटकर देश के 10 बड़े शहरों में किस लेवल पर आई हैं, चलिए इसके बारे में जानते हैं...

दिल्ली सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। 22 कैरेट सोने के दाम 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में सोने का रेट

22 कैरेट सोने की कीमत वर्तमान में 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम मुंबई और कोलकाता में है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का भाव

22 कैरेट सोने का 10 ग्राम 71,490 रुपये है, जबकि 24 कैरेट का 77,990 रुपये है।

हैदराबाद सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत हैदराबाद में 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और चंडीगढ़ सोने का भाव

24 कैरेट सोना इन दोनों शहर में 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम 71,640 रुपये है।

भोपाल और अहमदाबाद की कीमतें

22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत भोपाल और अहमदाबाद में प्रति 10 ग्राम 71,540 रुपये है। 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 78,040 रुपये है।

लखनऊ में सोने का दाम

24 कैरेट सोना लखनऊ में 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी में आई, कितनी गिरावट

चांदी, जोकि दूसरी सबसे महंगी धातु है, इसकी कीमत में भी गिरावट आई है। 1 किलो चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 91,400 रुपये पर आई है। एशियाई बाजार में शुक्रवार, 29 नवंबर को चांदी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम उछलकर 92,200 रुपये हो गई। बनर्जी का अनुमान है कि MCX पर चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ सकती है।

Latest News

Featured

You May Like