home page

Gold Rate : साल 2025 के अंतिम दिनों में कहां पहुंचेगा सोना, एक्सपर्ट ने बताई पूरी बात

Gold Rate : सोने के दामों में 2025 में कई रिकॉर्ड बन चुके हैं। इस वर्ष सोने की कीमतें शुरुआत में काफी बढ़ी हैं, लेकिन बाद में इसमें बड़ी गिरावट भी देखी गई है। सोने के भावों में हुए बदलाव ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आने वाले समय में सोने के (Gold Rate) क्या दाम रहेंगे। सोने से संबंधित एक अपडेट आया है कि 2025 के लास्ट में सोना कहां पहुंचेगा। आइए जानते हैं।

 | 
Gold Rate : साल 2025 के अंतिम दिनों में कहां पहुंचेगा सोना, एक्सपर्ट ने बताई पूरी बात 

Saral Kisan, Gold Rate : सोने के दाम इस साल 30 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुके हैं। वहीं, वर्तमान में सोना गिरावट के दौर से गुजर रहा है। 2025 में सोने ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

सोना साल की शुरुआत से बढ़ता गया और 30% तक का रिटर्न दिया, उसके बाद सोने ने गिरावट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। सोने की गिरावट और बढ़ोतरी (Gold Rate) दोनों ने लोगों को परेशान किया है।

सोने की बढ़ोतरी से आभूषण खरीदार परेशान

सोने के दामों (Gold Rate) में वृद्धि से आभूषण खरीदने वाले लोग परेशान हो गए हैं। इस साल के आंकड़े बताते हैं कि 2025 की पहली तिमाही में सोने की खरीद का आंकड़ा आभूषण की श्रेणी में 25% गिर गया। यह 16 साल बाद हुआ है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि आम ग्राहक सोने की खरीद से दूर हो गए हैं। वहीं, सर्राफा कारोबारी का कहना है कि लोगों ने हल्के गहने बनवाने शुरू कर दिए हैं, जिससे सोने की तेजी ने लोगों की शादियों का बजट बिगाड़ दिया है।

सोने की गिरावट से निवेशक परेशान

इस साल सोने में बढ़ोतरी निवेशकों के कारण हुई है क्योंकि उन्होंने लगातार सोना खरीदा है। वहीं, जब सोने की गिरावट शुरू हुई, तो निवेशकों को ही परेशानी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि 2025 में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि पहले तिमाही में 7% अधिक सोना (Gold Rate) निवेशकों ने खरीदा है।

एक लाख पार पहुंच गया था आंकड़ा

इस साल सोने के दामों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया था। सराफा बाजार में 22 अप्रैल को सोना जीएसटी समेत 1 लाख के पार था। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे।

इसके बाद से सोने ने (Gold Rate) गिरावट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया और सोना काफी नीचे आ गया है। सोने के दाम 8 प्रतिशत तक गिर गए हैं।

दिल्ली में गोल्ड के रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार के मुताबिक आज यानि 19 मई को 22 कैरेट गोल्ड के रेट (22 carat gold rates) 86,240 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज हुए हैं। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड के रेट 93,920 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा हैं।

इसके साथ साथ अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) में 19 मई को 10 ग्राम सोने का रेट 92,480 रुपये दर्ज किए हुए थे, जबकि एक किलोग्राम चांदी के रेट 95,297 रुपये दर्ज किया गया।

MCX पर गोल्ड के रेट

इसके साथ ही आपको बता दें कि इंडियन बुलियन एसोसिएशन (Indian Bullion Association) की वेबसाइट पर जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार 24 कैरेट सोना 92,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 85,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के रेट की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत 95,490 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

2025 के दिसंबर तक क्या रहेंगे दाम

सोने के दाम काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करते हैं। इसको लेकर अलग-अलग एक्सपर्ट की अलग-अलग राय हैं। एक्सपर्ट जॉन मिल्स का मानना है कि इस साल के अंत तक वैश्विक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी और टैरिफ वॉर भी खत्म हो जाएगा।

इस वजह से निवेशक फिर से बाजार की ओर लौटेंगे और सोना तेजी से गिरेगा। साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate) 1800 डॉलर प्रति औंस तक रह जाएंगे। वहीं, भारतीय मुद्रा में देखें तो यह दाम 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बनते हैं।

दूसरी ओर, गोल्डमैन का अनुमान इसके विपरीत है। गोल्डमैन का मानना है कि अभी परिस्थितियां सामान्य नहीं होने वाली हैं। और इस साल के अंत तक सोने के दाम भारतीय मुद्रा के हिसाब से 120,000 से 138,000 के बीच चले जाएंगे।

Latest News

Featured

You May Like