Gold Rate : जुलाई तक किस रेट पहुंच जाएगा 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Rate :सोने के दामों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस साल सोना अब तक 2024 की तुलना में लगभग दोगुना रिटर्न दे चुका है। सोने की कीमतें इस साल बेतहाशा बढ़ी हैं। ऐसे में सोने के दामों के भविष्य को लेकर भी अनुमान सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम कितने रहेंगे।

Saral Kisan, Gold Rate : सोने के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। एक बार फिर सोने के दाम बढ़ गए हैं। एक सप्ताह में सोना 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ा है।
वहीं, पहली तिमाही में सोना लगभग 30 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल के अंत में सोने के दामों में बड़ी गिरावट आई और 7 प्रतिशत तक दाम गिर गए। अब एक्सटर्प ने जून और जुलाई तक के रेट के बारे में अपना अनुमान जाहिर किया है।
क्यों बढ़े हैं सोने के दाम
वर्तमान में सोने के दाम (Gold Rate) तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय सोने की कीमतों में वृद्धि का कारण आर्थिक अस्थिरता, महंगाई की चिंता और भू-राजनीतिक तनाव है। निवेशकों ने सोने को एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में चुना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के कारण भी यह स्थिति बनी है।
आम आदमी की पहुंच से दूर हुआ सोना
वहीं, सोना इन दिनों आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। भारतीय बाजार में सोने का भाव 96000 रुपये तोला को पार कर चुका है। इस साल सोना 30 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। सोने को खरीदने से पहले लोगों को काफी सोच विचार करना पड़ रहा है।
सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ोतरी
इस साल सोने के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम एक लाख को पार कर गए थे। 22 अप्रैल का वह ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया था।
आम खरीदार हुए सोने से दूर
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है, लेकिन आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी की खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, निवेशकों की दृष्टि से सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश में कमी आई है। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है।
यह है सोने के दाम
सोने के दामों में पिछले सात दिन से बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 3 मई को सोने के दाम 93,954 रुपये प्रति दस ग्राम थे। ये दाम अब 10 मई को 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के दामों में एक सप्ताह में 2,462 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
पॉजिटिव रिटर्न दे रहा सोना
सोने ने इस बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। अब तक पिछले 11 साल में सोना 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है। सोने के दाम पिछले चार साल में दोगुने हो चुके हैं। वहीं, आगे भी सोने के दाम बढ़ने की उम्मीद है।
इस वर्ष 10 ग्राम के लिए कीमत 20,254 रुपये बढ़ी।
इस साल सोने के दामों में 20,254 रुपये की बढ़त देखी गई है। सोना 1 जनवरी से अब तक 76,162 रुपये से 20,254 रुपये बढ़कर 96,416 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, 22 अप्रैल को सोना एक लाख पार कर गया था। यानी कीमत लगभग 24 हजार रुपये बढ़ चुकी थी। फिर सोना कुछ गिरा तो लोगों ने राहत ली। पिछले साल सोना एक साल में 12,810 रुपये महंगा बिका था।
जून-जुलाई में रहेंगे सोने के ये दाम
सोने के दाम जून-जुलाई तक और बढ़ेंगे। विशेषज्ञ रोहित वर्मा का मानना है कि सोने के दाम अभी बढ़ेंगे ही। अंतरराष्ट्रीय टैरिफ का जिन्न अभी गया नहीं है। 90 दिन के लिए होल्ड हुआ है। ऐसे में यह जिन्न फिर आएगा और मार्केट को हिला सकता है। इस स्थिति में निवेशक सोना खरीदना जारी रखे हुए हैं। जून-जुलाई तक सोना एक बार फिर एक लाख को पार गो सकता है।