Gold Rate : सोने ने फिर लगाई छलांग, 5 हजार से अधिक महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है। सोना फिर से सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। इस बढ़ोतरी ने सोने के दाम गिरने की सभी भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया है। भविष्य में सोने के दामों के बारे में भी नई जानकारी सामने आई है।

Saral Kisan, Gold Rate : सोने के दामों में 5 हजार से अधिक का उछाल आया है। गोल्ड रेट में बड़ा प्रभाव पड़ा है। अचानक आई इस वृद्धि ने लोगों की भविष्यवाणियों को गलत साबित कर दिया है। आगे सोने के दाम कितने रहेंगे, इस पर भी अब बड़े अनुमान सामने आए हैं। सोना एक लाख के बहुत करीब पहुंच गया है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है। इसका कारण यह माना जा रहा है कि अमेरिका की 10 साल की बॉंड यील्ड में तेज उछाल आया है, जिससे डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है। इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी देखने को मिली है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
कमजोर डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना उछला है। यहां सोने के दाम (Gold Rate) में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। सोना 40 डॉलर उछलकर 3325 के करीब पहुंच गया है। चांदी डेढ़ प्रतिशत बढ़कर 33.50 डॉलर के ऊपर चली गई है।
अर्थव्यवस्था की चिंता ने निवेशकों का रुख मोड़ा
सोने के दाम (Gold Rate) लगातार बढ़ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रति चिंता बढ़ना है। इसके चलते डॉलर लगातार कमजोर हो रहा है और इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।
बढ़ते कर्ज के कारण अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी ने अमेरिका को डाउनग्रेड किया है। इससे बाजार में अनिश्चितता आई है और इसकी वजह से निवेशकों ने फिर से सोने की ओर रुख किया है। जिससे सोने की मांग बढ़ते ही सोने के दाम भी बढ़ गए हैं।
2025 में सोने ने बनाए लगातार रिकॉर्ड
इस साल सोने ने लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के दामों में तेजी देखी जा रही है। सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सोना 1 लाख प्रति 10 ग्राम को पार कर गया।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम 3500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए। यह दिन 22 अप्रैल का था। इसी दिन सोना एमसीएक्स पर भी 99,358 के अपने ऑल टाइम हाई पर था।
23 अप्रैल से आई तेजी
सोने (Gold Rate) के दामों में इसके बाद गिरावट का दौर शुरू हुआ। 23 अप्रैल से सोने के दाम कम होने लगे। एमसीएक्स पर सोना गिरकर 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने के दामों में बड़ी गिरावट थी। इसके बाद अब सोना फिर तेज हो गया है।
5432 रुपये महंगा हुआ 10 ग्राम गोल्ड
सोना 15 मई को काफी नीचे आ गया था। सोने के दामों (Gold Rate) में 5432 रुपये प्रति दस ग्राम की वृद्धि आई है। 15 मई को एमसीएक्स पर सोने के दाम 90890 प्रति 10 ग्राम थे, जो 22 मई को बढ़कर 96322 रुपये तक पहुंच चुके हैं। 22 मई को फ्यूचर गोल्ड का लो पॉइंट 96050 रुपये दर्ज किया गया है।
वहीं दोपहर करीब 12 बजे तक हाई पॉइंट 96322 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। गुरुवार को सोना 96,214 रुपये पर खुला है। वहीं, सोने के दाम कल 95,599 पर बंद हुए थे। सोना 11:51 पर 96105 रुपये दर्ज किया गया है, जो कल से 506 रुपये यानी, 0.53% प्रतिशत ज्यादा है।