home page

Gold Price: ओंधे मुंह गिरा सोने का भाव, आज बिका इस रेट, नया गोल्ड रेट हुआ जारी

Gold-Silver Rate : आज के दिन दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,840 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
 | 
Gold Price: ओंधे मुंह गिरा सोने का भाव, आज बिका इस रेट, नया गोल्ड रेट हुआ जारी

Gold-Silver Rate Today : सोने की कीमत लगातार गिरती जा रही है। आज  सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है।  यह लगातार पांचवी बार हुआ है कि जब सोना सस्ता हो गया है। देश के अधिकांश शहरों में सोना  कल की तुलना में 400 रुपये सस्ता हुआ है।   चांदी का रेट 93,900 रुपये हो गया है। इसी के साथ आज हम आपको  सोने-चांदी के रेट से अवगत करवाने वाले हैं।

चांदी का भाव

आज 8 अप्रैल 2025 को चांदी का भाव 93,900 रुपये देखने को मिला है। इसी के साथ आज चांदी की ओपनिंग लाल रंग पर रही।

दिल्ली-मुंबई में सोने का भाव

आज के दिन दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 82,990 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,840 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 82,990 90,520
चेन्नई 82,840 90,370
मुंबई 82,840 90,650
कोलकाता 82,840 90,650
जयपुर 82,990 90,520
नोएडा 82,990 90,520
गाजियाबाद 82,990 90,520
लखनऊ 82,990 90,520
बंगलुरु 82,840 90,370
पटना 82,840 90,370

सोने में आ रही है, इस वजह से गिरावट

अमेरिका में नए टैरिफ लगाने और ट्रेड वार बढ़ने से सोने की कीमतें बहुत गिर गईं हैं।  सुबह के समय सोना 1600 रुपए सस्ता हुआ है, जिससे निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई निवेशक दूसरे स्थान पर हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेच रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और गिर सकती है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना भी $3163 प्रति ग्राम से $3100 प्रति ग्राम पर पहुँच गया है।  भारत में सोने की कीमत प्रत्येक दिन बदलती रहती है, जो वैश्विक रेट, टैक्स, ड्यूटी और रुपये पर निर्भर करती है।

इस प्रकार तय की जाती है, सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट होने पर निर्भर करती है।  सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है।  इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।

Latest News

Featured

You May Like