home page

सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल, एक दिन में 6 हजार से अधिक की मारी छलांग

चांदी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 6,071 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। बीते दिन चांदी 86,373 रुपए पर थी।

 | 
सोने चांदी की कीमतों में आया उछाल, एक दिन में 6 हजार से अधिक की मारी छलांग 

Sone Chandi Ke Bhav : सोने चांदी के भाव में आज यानि 21 मई को भारी उछाल देखने को मिला है। सोना आज आल टाइम हाई बना रहा है। IBJA की वेबसाईट के अनुसार 10 ग्राम सोना 839 रुपए महंगा होकर 74,222 रुपए तक पहुँच चुका है।

चांदी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 6,071 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 92,444 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। बीते दिन चांदी 86,373 रुपए पर थी।

देश के मुख्य शहरों में सोना 

देश की राजधानी दिल्ली में सोना 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए रही है। मुंबई में10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है। कोलकाता में10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है। वहीं चेन्नई में10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है। भोपाल में10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।

सोने के भाव में आई तेजी 

IBJA के मुताबिक इस साल सोने के भाव 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए से बढ़करअब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,444 रुपए पर पहुंच चुके हैं।

Latest News

Featured

You May Like