home page

Bihar Monsoon : बिहार में कब आएगी मानसूनी बारिश, मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Bihar Monsoon Report : बिहार के कई हिस्सों में प्री मानसून का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 11 जून को प्री मानसून हो सकती है। उत्तर बिहार में जल्द ही बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

 | 
Bihar Monsoon : बिहार में कब आएगी मानसूनी बारिश, मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Bihar Monsoon : बिहार के कई हिस्सों में प्री मानसून का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 11 जून को प्री मानसून हो सकती है। उत्तर बिहार में जल्द ही बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही दक्षिणी बिहार में सामान्य बारिश होने के आसार है। लेकिन रविवार यानी 10 जून को अधिकतर हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। 

थंडरस्टॉर्म से चलेगी आंधी

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना सहित अधिकतर हिस्सों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कई दिनों में लू चलने के आसार हैं। प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। आने वाले तीन दिनों के दौरान थंडरस्टॉर्म की गतिविधियों की वजह से कई हिस्सों में आंधी देखने को मिल सकती है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी 

इन दोनों पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उमस भरी गर्मी ने लोगों का बेहाल कर रखा है। पटना के अधिकतम तापमान में 2.9 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर डेहरी 43.8 डिग्री रहा। प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में मानसून का आगमन 15 जून तक हो सकता है। इससे पहले प्री मानसून का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय हम मौसम की स्थिति कमजोर बनी हुई है। जिसका असर बिहार में देखने को मिल सकता है। 15 जून के बाद मानसून के साथ ही बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। 

इन इलाकों में सताएगी गर्मी 

बिहार के इन हिस्सों में गर्मी अभी भी सताने वाली है। प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी भाग में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और दक्षिणी मध्य भाग में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में गर्मी अपना कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग ने यहां के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए एडवाइजरी जारी गई है। गर्मी से जुड़े सभी नियमों का पालन करने को कहा गया है। 

Latest News

Featured

You May Like