home page

दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के इन शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जल्द किया जाएगा स्पीड ट्रायल

देहरादून लखनऊ वंदे भारत का संचालन मार्च से शुरू किया जा चुका है। इसके अच्छे परिणाम और ऑक्युपेंसी के मामले में ट्रेन लगातार बढ़त बनाती जा रही है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर और रामपुर में नहीं होगा।
 | 
दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के इन शहरों के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जल्द किया जाएगा स्पीड ट्रायल

Prayagraj Saharanpur Vande Bharat : उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से होते हुए दीपावली से पहले एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। रोजा जंक्शन का मेगा ब्लॉक खत्म होते ही प्रयागराज सहारनपुर वंदे भारत का ट्रायल स्पीड टेस्ट किया जाएगा स्पीड ट्रायल के लिए बरेली से होते हुए हरदोई और सीतापुर रूट तय किया गया है।

देहरादून लखनऊ वंदे भारत का संचालन मार्च से शुरू किया जा चुका है। इसके अच्छे परिणाम और ऑक्युपेंसी के मामले में ट्रेन लगातार बढ़त बनाती जा रही है। इस ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर और रामपुर में नहीं होगा। इस साल के अंत तक कई अन्य रूटों पर भी वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित किया गया है। 

वंदे भारत ट्रेन का संचालन काठगोदाम, लाल कुआं, टकनपुर स्टेशनों पर प्रस्तावित किया गया है। प्रो राजेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाली दिवाली से पहले कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

राज्य रानी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

रोजा जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को 1 अगस्त से 6 अगस्त तक निरस्त किया गया था। अब इस ट्रेन को 1 अगस्त से बहस करके 2 घंटे 15 मिनट और 2 अगस्त को 3 घंटे की देरी से चलाया जाएगा। 3 से 6 अगस्त तक की ये ट्रेन निरस्त रहने वाली है।

Latest News

Featured

You May Like