home page

उत्तर प्रदेश में नमी वाली पुरवा हवा से बदलेगा मौसम का रुख, तपिश से बेहाल लोगों को मिलेगी राहत

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यूपी में मौसम का मिजाज बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवाओं के दबाव के कारण बदला है। प्रदेश में आम जनता पिछले दिनों से तेज धूप से बेहाल हो रही थी। मौसम का रुख बदलने से लोगों को राहत मिलने वाली है। 

 | 
उत्तर प्रदेश में नमी वाली पुरवा हवा से बदलेगा मौसम का रुख, तपिश से बेहाल लोगों को मिलेगी राहत 

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम का रख अब बदला बदला नजर आ रहा है। तेज गर्मी से परेशान आम जनता को नमी वाली पुरवा हवावो से कुछ राहत मिली है। बंगाल की खाड़ी में बने हवा के दबाव से प्रदेश की राजधानी मौसम का रुख बदला है। मंगलवार को दिन के टेंपरेचर में गिरावट नजर आई। आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रहेगा।

तापमान 

शहर में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक था। बता दे की शनिवार को 44.2 डिग्री का पारा हुआ था। मंगलवार को नमी वाली पुरवा हवा से कुछ  राहत मिली हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पुरवा के साथ हवा का रुख होने पर भी इसमें गर्मी नहीं है। पछुआ बीच-बीच में हिमालयी इलाकों से आती है, अमौसी मौसम केंद्र के निदेशक आरएम रानाल्कर यह जानकारी सांझा की हैं। इसलिए मौसम ठंडा रहा है। शनिवार तक राजस्थान से बहुत गर्म पछुआ आ रही थी। इसलिए तापमान तेजी से बढ़ा।

पांच दिनों तक चलेगी गर्म हवा

ताजनगरी आगरा अभी भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित नहीं है। अगले पांच दिनों तक गर्म हवा चलेगी। बादल आने के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली है। लेकिन मौसम अभी भी स्थिर रहेगा। मंगलवार को भी सुबह से बादल चल रहे थे। इसलिए सुबह की गर्मी कुछ कम थी। लेकिन दोपहर में गर्मी अत्यधिक थी। इसका प्रभाव खुली त्वचा पर था। अधिकतम तापमान में निश्चित रूप से कमी आई है। सामान्य तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। आर्द्रता का सर्वाधिक प्रतिशत 60 था।

लू चलेगी

मौसम विभाग ने कहा कि 25 मई तक लू चलेगी । तापमान लगभग 45 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। रात में पारा 29 से 30 डिग्री तक रहता है। इस बीच बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। बता दे की 25 मई के बाद भी तापमान कम से कम 44 डिग्री रहने की संभावना है। यानी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
 

Latest News

Featured

You May Like