home page

उत्तर प्रदेश जनधन अकाउंट खुलवाने में नंबर वन, महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा

UP News : प्रधानमंत्री जन धन योजना 28 अगस्त 2014 को शुरू हुई थी। इस योजना को अब 10 साल पूरे होने वाले हैं। देश में जनधन खाता खुलवाने में उत्तर प्रदेश अव्वल स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में जनधन खातों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा है। 

 | 
उत्तर प्रदेश जनधन अकाउंट खुलवाने में नंबर वन, महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को मिशन मोड में कार्यान्वित करने के मामले में सबसे अच्छा है। CM योगी आदित्यनाथ की निरंतर निगरानी से योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू किया जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश देश में जनधन खाता आधारको को की सूची में सिर्फ स्थान पर पहुंच चुका है। जनधन खातों में उत्तर प्रदेश की 18% भागीदारी है। देशभर में जनधन खाता धारकों की संख्या 52 करोड़ से ऊपर तक पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में जनधन खाताधारकों की संख्या 9.33 करोड़ पहुंच चुकी है। यह राज्य स्तर पर सर्वाधिक है। इसमें भी लगभग पांच करोड़ महिला जनधन खाताधारक शामिल हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 9 करोड़ 33 लाख 66 हजार 265 लोग प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत खाताधारक हैं।

65 लाख नए प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट

प्रदेश में पिछले वित्तीय वर्ष 2022–2023 में लगभग 65 लाख नए प्रधानमंत्री जनधन अकाउंट खोले गए हैं। अब तक इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक जनधन खातों के आधार सीडिंग कार्य भी पूरे हो चुके हैं। मार्च 2023 तक राज्य में 8.68 करोड़ जनधन खाते थे, जो मार्च 2024 में 9.28 करोड़ पहुंच गए। 29 मई 2024 तक यह 9.33 करोड़ हो गया है।

ये मिलते हैं फायदे 

दुर्घटना बीमा आपके सक्रिय रुपे डेबिट कार्ड पर जनधन खाते के तहत मिलता है। इसमें दो लाख रुपये की लाइफ और एक्सीडेंटल सुरक्षा मिलती है। लाइफ कवर का सालाना शुल्क 436 रुपये है, जबकि एक्सीडेंटल कवर का प्रीमियम सिर्फ 20 रुपये है। यह भी खास है कि इसमें 10,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा है। जमा धन पर ब्याज मिलता है, जो प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोला गया है।
 

Latest News

Featured

You May Like