home page

उत्तर प्रदेश के बंदर खा गए 35 लाख रुपए की चीनी, जानिए क्या बोले सरकार के कैबिनेट मंत्री

बीते दिन चीनी मिल मंत्री से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। गन्ना चीनी मिल में जनपद के प्रभारी मंत्री अलीगढ़ के कलेक्टर सभागार में 70 नव नियुक्ति लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए आए हुए थे।
 | 
उत्तर प्रदेश के बंदर खा गए 35 लाख रुपए की चीनी, जानिए क्या बोले सरकार के कैबिनेट मंत्री

UP Government : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक तरफ सरकार पर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री को अपने विभाग में हो रहे घोटालों का भी पता नहीं है। मामला अलीगढ़ शहर की साथा चीनी मिल का है, जहां 35 लाख के चीनी बंदर खा गए।

बीते दिन बुधवार को चीनी मिल मंत्री से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। गन्ना चीनी मिल में जनपद के प्रभारी मंत्री अलीगढ़ के कलेक्टर सभागार में 70 नव नियुक्ति लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटने के लिए आए हुए थे। मीडिया से बातचीत के दौरान अलीगढ़ की एकमात्र सहकारी साथा चीनी मिल के बारे में जब कैबिनेट मंत्री से सवाल किए गए, तो वह सुनकर हैरान रह गए। मंत्री से जब पूछा गया की 35 लाख की चीनी बंदर खा गए, तो इस बारे में उन्होंने बताया कि ऐसा मामला उनके सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं होता हर मामला उनकी जानकारी में हो। ऐसा सुनकर वहां मौजूद जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मीडिया कर में भी हंसने लगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। इसके साथ-साथ FIR भी दर्ज की गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।

चाय में चीनी कम

कैबिनेट मंत्री ने घोटाले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब कोई भी चाय पर आएगा तो कहना पड़ेगा कि इसमें चीनी कम है। मीडिया कर्मियों ने बताया कि चीनी मिल की ऑडिट रिपोर्ट में लिखा गया है, कि चीनी बंदरों द्वारा खा ली गई है।

Latest News

Featured

You May Like