home page

उत्तर प्रदेश : अयोध्‍या में बनाई जाएगी 17 सड़कें, रंगत देखकर रह जाएंगे दंग, आचार संहिता हटते ही निर्माण होगा शुरू

UP News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव इस जिले में सड़को चकाचक किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद इस जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है. उत्तर प्रदेश इस जिले में CM ग्रेड योजना के माध्यम से वेस्ट प्लास्टिक से 17 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। बता दे कि यह 17 सड़के के इको फ्रेंडली होंगी. इन सड़कों के चारों तरफ आपको हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। इन सड़कों पर सफर करना मजेदार होगा। 

 | 
उत्तर प्रदेश : अयोध्‍या में बनाई जाएगी 17 सड़कें, रंगत देखकर रह जाएंगे दंग, आचार संहिता हटते ही निर्माण होगा शुरू

Uttar Pradesh News: CM ग्रेड योजना के तहत अयोध्या की 17 सड़कों को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। अयोध्या नगरी इस योजना के तहत पहली बार इको फ्रेंडली सड़कों का निर्माण किया जाएगा. प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा 22 करोड़ का बजट इन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत कर लिया गया हैं। इस योजना में 10 मीटर से अधिक चौड़े मार्गों को शामिल किया गया हैं। देश में आचार संहिता खत्‍म होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्‍त संतोष कुमार शर्मा के मुताबिक जो भी मार्ग इस योजना में शामिल हैं उचित साफ सफाई, नाली, डक्ट, ड्रेनेज, बैठने की अच्छी व्‍यवस्‍था के साथ पौधरोपण की भी खास व्‍यवस्‍था की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों में प्लास्टिक का इस्तेमाल भी किया जाएगा। बता दे की यह प्लास्टिक प्रतिबंधित हैं। प्रतिबंधित होने के बाद इस प्लास्टिक को  बरामद किया गया है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की प्लास्टिक की पन्नी के छोटे छोटे टुकड़े काटकर सड़क निर्माण सामग्री का मटीरियल तैयार किया जाएगा। इन मार्गों के किनारे फुटपाथ स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से 22 करोड़ रुपये का बजट मार्च माह में स्वीकार कर लिया गया था। इन 17 सड़कों का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी योजना के तहत पूरा किया जाएगा। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट रुड़की के वैज्ञानिकों ने इसकी ट्रेनिंग दी है। निर्माण सामग्री बनाने के लिए तारकोल में 10 प्रतिशत पश्चिमी प्लास्टिक मिलाया जाएगा।

इन सड़कों का होगा चयन

सीएम ग्रिड के तहत पं. दीनदयाल नगर वॉर्ड में भीखापुर चौराहे से पुलिया तक, अटल नगर वॉर्ड में सिविल लाइंस में चुंगी चौराहे से टीवी टावर तक, डीएम आवास से नैयर कॉलोनी वाया गुरु गोबिंद सिंह चौराहा रोड तक, सैनिक कल्याण भवन से जिला पंचायत ऑफिस-स्टेट बैंक तिराहा तक और अशफाक उल्लाह खां वॉर्ड/अटल नगर वॉर्ड में डीएम ऑफिस से मोदहा चौराहे तक के मार्गों का चयन किया गया है।

नरेंद्रालय ऑडिटोरियम 

नगर का नरेंद्रालय प्रेक्षागृह आज जर्जर हालात में आ चुका है जो कभी रंगमंच की गतिविधियों का केंद्र हुआ करता था। नरेंद्रालय प्रेक्षागृह अत्याधुनिक रूप दिया जाएगा।   नगर निगम अयोध्या इसकी योजना बना रहा है। हाल ही में नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से रखे गए सीऐंडडी वेस्ट को तुरंत हटाने का आदेश दिया गया। नरेंद्रालय प्रेक्षागृह के मुख्य हाल में रखे गए बेकार सामान की नीलामी होगी। प्रवर्तन दल की टीम और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के बारे में पता चला।


 

Latest News

Featured

You May Like