home page

यूपी-उत्तराखंड सफर होगा सुहाना! 6 घंटे की यात्रा हो जाएगी 2.5 घंटे, जानिए नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का रूट

Greenfield expressway: उत्तर भारत के पहाड़ों में घूमने वालों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब पहाड़ों और मैदानों के बीच की दूरी को कम करने के लिए बड़ा प्लान बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को जोड़ने के लिए 1.20 करोड़ की लागत से मेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। 

 | 
यूपी-उत्तराखंड सफर होगा सुहाना! 6 घंटे की यात्रा हो जाएगी 2.5 घंटे, जानिए नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का रूट

Greenfield expressway : उत्तर भारत के लोगों का सफर अब सुहाना बनने वाला है। अब पहाड़ों का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा। अब तक का सफर बहुत ही ट्रैफिक भरा रहता है, जिससे घंटों का सफर दिनों में बदल जाता है और अपनी मंजिल तक पहुंचते-पहुंचते दुगुना समय लग जाता है। अब उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश जाने के लिए अब सीधा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण 1.20 लाख करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से न सिर्फ दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी में क्रांति आएगी, बल्कि यह देश के सबसे आधुनिक एक्सप्रेसवे में गिना जाएगा।  

रणनीतिक रूट से गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश के कई बड़े जिलों जैसे सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत से होकर उत्तराखंड जाएगा। यह उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर, काशीपुर और खटीमा जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा। इस रूट की अहम भूमिका औद्योगिक क्षेत्रों, कृषि बेल्ट और पर्यटक स्थलों को सीधा और आसान मार्ग प्रदान करना है, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में क्रांति आएगी। 

सफर का समय होगा आधा 

इस हाईवे की कुल लंबाई 240-260 किलोमीटर और इसे 120 km/h से अधिक क्रूज स्पीड के हिसाब से बनाने का प्लान बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू करने के बाद यूपी-उत्तराखंड के बीच यात्रा में लगने वाला समय आधा हो जाएगा।जो सफर तय करने में 6 घंटे का समय लगता था। वह समय 2.5 घंटे रह जाएगा। पहाड़ी सड़कों के ट्रैफिक और मौसम से आने वाली समस्या से राहत मिलेगी। यात्रा को अधिक सुरक्षित और बाधा रहित बनाया जा सकेगा। 

सुरक्षा के साथ काम आएगी तकनीक 

इस प्रोजेक्ट को हाई-टेक फीचर्स के साथ बनाया जाएगा। यह एक्सप्रेसवे पर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम, 24×7 CCTV मॉनिटरिंग, इमरजेंसी एंबुलेंस कॉरिडोर, ईवी चार्जिंग स्टेशन, हाई-सुरक्षा बैरियर्स और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ड्रेनेज सिस्टम से लैस होगा। ग्रीनफील्ड तकनीक से पूरी तरह नया मार्ग बनेगा, ताकि यातायात बाधा रहित हो और भविष्य में किसी तरह की परेशानी ना हो। 

आर्थिक रूप से सशक्त

  • इस एक्सप्रेसवे को बनाए जाने के बाद दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था में तगड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

  • काशीपुर-रुद्रपुर-रुद्रकीयाई औद्योगिक क्षेत्र को तेज सड़क मिल जाएगी। 

  • यूपी के सहारनपुर और बिजनौर जैसे जिलों के लिए नई तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।

  • उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिससे होटल, ट्रैवल और स्थानीय रोजगार मजबूत हो जाएगा।


 

Latest News

Featured

You May Like