राजस्थान में बनेंगे 2 फोरलेन हाईवे, केंद्र सरकार ने किए मंजूर, विकास की बढ़ेगी रफ्तार

Rajasthan News : राजस्थान में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन बनाने की योजना बनाई जा रही है। निर्माण और विस्तृतीकरण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दी है। सीकर सहित राज्यवासी केंद्र सरकार के इस फैसले से लाभ उठाएंगे।
सीकर जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन बनाने से क्षेत्र में जाम की समस्या हल होगी। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की कोशिश को मंजूरी देकर विकास की रफ्तार बढ़ा दी है।
लोगों ने मंत्री का जताया आभार
इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर की सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्री ने राज्य के कई राष्ट्रीय राजमार्गों (दो प्रोजेक्ट सीकर जिले में) के लिए 6621 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सीकरवासी ने मंजूरी मिलते ही प्रधानमंत्री का आभार जताया।
पिछले साल हुई थी घोषणा
इस परियोजना की घोषणा पिछले साल की गई थी, लेकिन इसकी स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अटक गया था। जिससे शहरवासी जाम की समस्या से गुजर रहे थे। लेकिन अब लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।