उत्तर प्रदेश के इस एक्सप्रेसवे पर नही चला सकेंगे अब ट्रैक्टर ट्राली, अथॉरिटी ने लगाई रोक
Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेस पर सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्राली के प्रवेश को लेकर यमुना अथॉरिटी ने बड़ा निर्णय लिया है.

UP News : यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्राली अब आपको दौड़ लगाते हुए नजर नहीं आएंगे। अब इस एक्सप्रेसवे पर अथॉरिटी ने ट्रैक्टर ट्राली के पर रोक लगाती है। एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर ट्राली बन करने से किसानों में नाराजगी है. नाराज किसान आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं.
शिकायतें मिली
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि ट्रैक्टर ट्रॉली दौड़ रहे हैं। इससे कई दुर्घटनाएं हुईं। यही कारण है कि यमुना अथॉरिटी ने एक्सप्रेसवे पर ट्रैक् टर ट्रॉली चलाने पर रोक लगा दी। यमुना अथॉरिटी ने कहा कि जिन किसानों को इस एक्सप्रेसवे में जमीन दी गई है, उन्हें इससे छूट मिलेगी। वे ट्रैक्टर एक्सप्रेसवे पर ले जा सकते हैं। वहीं दूसरे किसान इससे नाराज़ हैं।
यमुना अथॉरिटी ने कहा है कि अगर कोई ट्रैक्टर इस एक्सप्रेसवे पर चलता है, तो टोलकर्मी उसे टोल पार करने से पहले लौटा रहे हैं। इससे कई टोल प्लाजा पर नोकझोंक हो रही हैं। नगरपालिका अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की गति एक्सप्रेसवे पर चलने वाले अन्य वाहनों की तुलना में बहुत धीमी थी। बाद में दुर्घटना की खबरें सामने आती हैं।
खिलाफ आंदोलन किया जाएगा
यमुना एक्सप्रेसवे की मदद से मथुरा से धडल्ले से ईंट बालू दिल्ली एनसीआर भेजे जाते हैं। ईंट बालू ज्यादातर ट्रैक्टर ट्रॉली से लाए जाते हैं। अब रोक लगाने से इन पर भी नियंत्रण होगा। किसानों का कहना है कि यमुना अथॉरिटी ने यह निर्णय उचित नहीं किया है। व्यापारिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को बंद कर दें। किसानों का कहना है कि अथॉरिटी के इस फैसले के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।