Noida में 4 महीने पहले खोले गए इस पार्क को कर दिया गया बंद, जानिए बड़ी वजह
Noida:हाल ही में आए एक नवीनतम अपडेट के अनुसार, ये नोएडा पार्क बंद हो गया है। हर दिन हजारों लोग पार्क आते हैं। आपको बता दें कि चारों वेदों को वेद वन पार्क में विस्तार से बताया गया है। पार्क में हर दर्द को बताने के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए गए हैं।

The Chopal - आपको बता दे की वेदवन पार्क, जो सेक्टर-78, नोएडा में है, का शुभारंभ जून 2023 में हुआ था। हर दिन हजारों लोग पार्क आते हैं। दशहरे पर भारी भीड़ के कारण लेजर लाइट शो को चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है, ताकि स्ट्रक्चर को नुकसान न हो और आसपास की सड़कों को खराब न हो। लेजर लाइट दशहरे से फिर से शुरू हो जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव ने प्राधिकरण अधिकारियों से भीड़ को देखते हुए इस सुविधा को फिलहाल बंद करने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश के इस हाईवे का किया जाएगा चौड़ीकरण, 900 करोड़ रुपए होगें खर्च
12 एकड़ भूमि पर बना 28 करोड़ रुपए का पार्क-
आपको बता दें कि वेद वन पार्क में चारों वेदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। पार्क में हर एक वेद के बारे में बताने के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं। जिस जोन में जिस वेद के बारे में बताया गया है, उस जोन में वेद में उल्लेखित पेड़ और औषधियां भी लगाई गई। इस तरह से पूरे वेद वन में करीब 50,000 से भी ज्यादा पेड़ लगाए गए। करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बने वेद वन पार्क को तैयार करने में लगभग 28 करोड़ की लागत आई है।
ये भी पढ़ें - Delhi Metro में शराब ले जाने की छूट को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट ने की यह मांग, खड़ा हुआ संकट
12 घंटे के लिए खुलता है पार्क-
वेद वन पार्क सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक खुला रहता है। रात को 8:00 बजे आधे घंटे के लिए वाटर लेजर शो आयोजित किया जाता है। जिसमें चारों वेदों और पुराणों के बारे में जानकारी दी जाती है। इस पार्क में घूमने के लिए केवल नोएडा एनसीआर ही नहीं बल्कि काफी दूर से भी लोग आते हैं। वेद वन पार्क में नि:शुल्क एंट्री होती है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां पर शुल्क लगाया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर प्राधिकरण ने कोई जानकारी नहीं दी है। आप मेट्रो और ऑटो के माध्यम से भी यहां पर पहुंच सकते हो।
चार महीने पहले आम आदमी के लिए खोला गया था-
चार महीने पहले ही वेद वन पार्क दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि दूरदराज रहने वाले लोगों के लिए खास बन गया है। आए दिन यहां दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। किसी काम या घूमने फिरने नोएडा आने वाले लोग वेद वन पार्क ज़रूर जा रहे हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का दावा है कि यूपी, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भी ऐसा पार्क नहीं है। इसी वजह से यहां आएदिन काफी भीड़ आ रही है। बीते रविवार को करीब ढाई हजार गाड़ियों से 10 हजार के आसपास लोग पहुंचे।