home page

मध्य प्रदेश के 11 जिलों को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 31 हजार करोड़ होंगे खर्च

Narmada Expressway Update : यह एक्सप्रेसवे अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक लगभग 1206 किमी बनेगा। 11 जिले इससे लाभान्वित होंगे। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और आलीराजपुर इसमें शामिल हैं।
 | 
मध्य प्रदेश के 11 जिलों को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 31 हजार करोड़ होंगे खर्च

MP News : पीएमओ में शिकायतों के बाद प्रस्तावित नर्मदा एक्सप्रेस वे का रूट अब बदल गया है। अब एक्सप्रेसवे निमाड़ से ही गुजरेगा। इससे आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी और निमाड़ के खंडवा जिले भी जुड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार शासन इसे लेकर सर्वे कर रहा है।

1206 किमी लंबा होगा एक्सप्रेस वे

यह एक्सप्रेसवे अमरकंटक के अनूपपुर से आलीराजपुर तक लगभग 1206 किमी बनेगा। 11 जिले इससे लाभान्वित होंगे। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और आलीराजपुर इसमें शामिल हैं।

30 राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा, यह एक्सप्रेसवे

इससे 30 राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और जिला राजमार्गों को जोड़ा जाएगा। पूर्व में एक नक्शा जारी किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यह एक्सप्रेस वे को धार, झाबुआ से पार करेगा। PMO को पत्र भेजने के बाद इसमें सुधार हुआ है। यह जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Latest News

Featured

You May Like