मध्य प्रदेश में 3589 करोड़ से चौड़ा बनेगा ये हाईवे, सफर में बचेंगे 2 घंटे
UP-MP News : केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को उत्तर प्रदेश के कानपुर से जोड़ने वाले कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जिससे सड़क बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। चौड़ी सड़क भोपाल-कानपुर इकॉनोमिक कॉरिडोर में बनाई जाएगी। केंद्र सरकार ने परियोजना को 3,589.4 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कॉरिडोर भोपाल से विदिशा, ग्यारसपुर, सागर और छतरपुर के सतई घाट तक जाएगा। पूरी तरह से घाट से उत्तर प्रदेश के कैमाहा और फिर कानपुर तक बनाया जाएगा। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर में छतरपुर से गुजरने वाला सागर-कबरई हाइवे भी शामिल है। पांच चरणों में बनने वाली इस सड़क का पहला चरण शुरू हो चुका है।
एमपी में पहले भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर में सड़क बनाई जाएगी। 526 किमी लंबी एमपी कॉरिडोर की लंबाई 360 किमी है। यह परियोजना एमपी में चार चरणों में पूरी की जाएगी। मार्ग छतरपुर, उत्तर प्रदेश से कैमाहा, उत्तर प्रदेश तक बनाया जाएगा, जहां से करीब 165 किमी दूर कानपुर को जोड़ा जाएगा।
यात्रियों का बचेगा, 2 घंटे का समय
नई परियोजना भोपाल और कानपुर के बीच जहां अभी दो लेन रोड है, सबसे फायदेमंद होगी। ये सड़कें भी कॉरिडोर में चौड़ी होकर चार लेन हो जाएंगी। भोपाल-कानपुर चार लेन से दोनों शहर की दूरी बहुत कम नहीं होगी, लेकिन सड़क सपाट होने से यात्रा करीब दो घंटे बचेगी। वर्तमान में इसमें बारह घंटे लगते हैं।
साल-2026 तक पूरा होगा, यह कॉरिडोर
आज भोपाल से कानपुर की दूरी करीब 550 किमी है। NHI अधिकारियों ने बताया कि नए कॉरिडोर में यह दूरी लगभग 526 किमी होगी। साल-2026 तक कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।