home page

उत्तर प्रदेश के इस जिले में हाईटेक होगी शिक्षा, बनेंगे 8 नए स्कूल, इसी महीने होगा जमीन आवंटन का काम

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की हाईटेक शिक्षा को लेकर बड़े कदम पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट के पास सेक्टर में तीन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इन तीन सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ 8 नए स्कूल निर्माण की योजना भी शामिल है। 

 | 
उत्तर प्रदेश के इस जिले में हाईटेक होगी शिक्षा, बनेंगे 8 नए स्कूल, इसी महीने होगा जमीन आवंटन का काम 

Uttar Pradesh News : प्रदेश में बच्चों की शिक्षा को लेकर सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में 12 नए स्कूल बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में देश का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में कई सेक्टरों का निर्माण भी किया जा रहा है। 

इतने क्षेत्रफल में होंगे विकसित

इस जिले में तीन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 8-8 हज़ार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इनमें स्कूलों को लेकर जून महीने में भूमि आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इन स्कूलों में हर प्रकार की हाईटेक सुविधा उपलब्ध की जाएगी। 

क्या है मास्टर प्लान

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी के अनुसार सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में इन स्कूलों को निर्माण किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद यहां लाखों लोग यहां रहने के लिए आएंगे। इन लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। नए बनने वाले यह स्कूल आठवीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के होंगे।

जानकारी के लिए बता दे की इन तीन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अलावा आठ नए स्कूलों की स्थापना के लिए एक विशेष कार्यक्रम भी शामिल है। इन आठ स्कूलों में से दो विशेष बच्चों के लिए होंगे और दो दिव्यांग बच्चों के लिए होंगे। स्कूलों में ही दिव्यांग बच्चों और विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, स्कूल परिसर में ही शिक्षकों, प्रबंधन और अन्य कर्मचारियों के लिए आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

महत्वपूर्ण आवासीय परियोजना

इसके अलावा, जून महीने में यमुना प्राधिकरण एक महत्वपूर्ण आवासीय परियोजना की घोषणा करने जा रहा है। इस परियोजना से चार नए शहर बनाए जाएंगे। शहर के सेक्टर-22डी में चार टाउनशिप बनाने के लिए बिल्डरों को जगह दी जाएगी। चार नगरों में लगभग 40 हजार नए घर बनाए जाएंगे। इन योजनाओं से लगभग 40,000 परिवारों को घर मिलेगा। साथ ही, इससे निवेश और नौकरी के नए अवसर भी पैदा होंगे।


 

Latest News

Featured

You May Like