home page

गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया इस दिन आएगी बारिश

दिन रात बढ़ रही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसा कि हम जानते हैं, राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है। इस बीच मौसम विभाग की खुशखबरी आई है, कि दक्षिण पश्चिम मानसून के जल्द आने का अनुमान है।
 | 
गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया इस दिन आएगी बारिश

Rainfall Time : कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी और लू के कारण भारत के अधिकतर हिस्सों में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। दिन रात बढ़ रही गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जैसा कि हम जानते हैं, राजस्थान में तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है। इस बीच मौसम विभाग की खुशखबरी आई है, कि दक्षिण पश्चिम मानसून के जल्द आने का अनुमान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्री मानसून बारिश की शुरुआत सामान्य तिथि के अनुसार ही होगी।

भारतीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून अंडमान द्वीप समूह पहुंच चुका है और 31 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंबई में मानसून 10 और 11 जून तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस दिन आएगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई में बारिश निर्धारित तारीख का सही अनुमान इस महीने के अंत तक केरल में आ रही मानसून का अवलोकन करके किया जा सकता है। सुनील कांबले के अनुसार बारिश के बीच तीन-चार दिन का अंतराल हो सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उम्मीद लगाई जा रही है कि मानसून तय समय पर आ जाए। उन्होंने बताया कि मानसून के अंत तक मुंबई में प्री मानसून आ सकती है।

कब होगी प्री मानसून की बारिश

मौसम विभाग द्वारा मुंबई में मानसून आने की आधिकारिक तारीख 11 जून रखी गई है। बीते वर्ष विपरजॉय चक्रवात के कारण मौसम विभाग की भविष्यवाणी में करीबन तो हफ्ते की देरी हुई थी। स्काईमेट वेदर सर्विस ने बताया कि इस महीने के अंत तक परी मानसून की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जून के पहले सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

यूपी और दिल्ली में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लोगों का जीना बेहाल हो गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में 24 साल बाद इतनी जबरदस्त गर्मी देखने को मिली है। बीते दिन रात का न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज हुआ। इस तापमान को सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक मान सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। शनिवार को दिल्ली में गर्मी का भीषण रूप देखने को मिला। मतदान करते समय कई लोग बेहोश हो गए। दिल्ली के कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।

Latest News

Featured

You May Like