home page

जून महीने में भी सूरज दिखायेगा गर्मी! मौसम विभाग ने दी जानकारी

IMD Heatwave Alert : देश भर में गर्मी का सितम जारी है. उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का सितम इस कदर चल रहा है कि बीते दिन मंगलवार को राजस्थान के चूरू और हरियाणा के सिरसा जिले में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पास चला गया. अगर बात दिल्ली की करें तो मुंगेशपुर और नरेला में तापमान 49 डिग्री के पार दर्ज किया गया.

 | 
जून महीने में भी सूरज दिखायेगा गर्मी! मौसम विभाग ने दी जानकारी

UP Weather Alert : मई महीने में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का भरोसे निकाल निकलना बंद करवा दिया है। ऐसे में हर किसी के दिमाग में चल रहा है, कि आखिर बारिश कब आएगी। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि जून महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का अनुमान लगाया जा रहा है। 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि जून महीने में अधिकतर राज्यों में लू चलने वाली है। भारत के दक्षिण प्रायद्वीपीय हिस्सों को छोड़कर अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली का मौसम 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। जून महीने में दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और राजस्थान सहित देश कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। 

सामान्य स्थिति में आमतौर पर जून महीने में 3 दिन लू चलती हैं। बताया जा रहा है कि इस बार 2 से 4 दिन अधिक चलने का अनुमान है। 

मई का मौसम 

आईएमडी ने बताया कि अभी चल रहे में महीने में राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में 9 से 12 दिन लू चली है। मई महीने में दो चरण में लू चली थी। पहला चरण 1 से 5 मई तक था। वही दूसरा चरण 16 मई से शुरू होकर अब तक चल रहा है। 

Latest News

Featured

You May Like