home page

हरियाणा के इन जिलों में आज से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाली 14 और 15 जुलाई को मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी देखने को मिल सकती हैं। बीते दिन यानी बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते अधिक गर्मी देखने को मिली
 | 
हरियाणा के इन जिलों में आज से शुरू होगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज यानी वीरवार रात को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 11 जुलाई को रात के समय हवाओं में बदलाव के साथ प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाली 14 और 15 जुलाई को मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी देखने को मिल सकती हैं। बीते दिन यानी बुधवार को मौसम में बदलाव के चलते अधिक गर्मी देखने को मिली। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

कई जिलों में हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाली 12 जुलाई से कई जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में आमतौर पर 15 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है।

मौसम होगा ठंडा

हरियाणा में पश्चिमी मानसून की सक्रियता 11 जुलाई से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे अधिकतर क्षेत्रों में वीरवार रात से लेकर 13 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही 14 और 15 जुलाई के दौरान हवाओं की सक्रियता में कमी को देखते हुए मौसम गर्म हो सकता है।

हरियाणा के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और पश्चिम व दक्षिणी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और वातावरण में नमी देखने को मिल सकती हैं।

Latest News

Featured

You May Like