home page

इस देश की सरकार ने लगाई जींस ना पहनने की पाबंदी, वजह है बड़ी रोचक

दुनिया भर के पहनावे में बड़ा फर्क देखने को मिलता है और पुरुषों द्वारा किया जाने वाला पहनावा हर देश में चल जाता है। जींस लगभग देश में पहनी जाती है। अमीर और गरीब के बीच यह काफी फेमस है, क्योंकि हर किसी के बजट में आ जाती है। लेकिन यह जानकर आप हैरान रह जाओगे की एक ऐसा भी देश है जहां लोगों के जींस पहनने पर रोक लगाई गई है। 

 | 
इस देश की सरकार ने लगाई जींस ना पहनने की पाबंदी, वजह है बड़ी रोचक

Saral Kisan :  आज हम एक ऐसे देश के बारे में बात कर रहे हैं जहां जींस पहनने पर पाबंदी लगाई गई है। जींस का मतलब यह नहीं कि सिर्फ नीले रंग की जींस पर पाबंदी लगाई गई है। बल्कि आप किसी भी रंग की जींस नहीं पहन सकते। दरअसल उत्तर कोरिया में सरकार की ओर से पाबंदी लगाई गई है, कि आप जींस नहीं पहन सकते। यहां पर जींस पहनने पर लोगों को सजा दी जाती है। उत्तर कोरिया में जारी किए गए इस कानून का मतलब जानकर भी आप हैरान रह जाएंगे। 

उत्तर कोरिया में जींस को अमेरिकी साम्राज्यवाद का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका कोई यह देश कट्टर दुश्मन मानता है। जींस पर रोक अमेरिका और पश्चिम पर की गई बड़ी कार्रवाई मानी जाती है। उत्तर कोरिया ने स्वीडन को जींस निर्यात करने के लिए साल 2009 में एक योजना बनाई थी। इसे नोको ब्रांड से बेचने के लिए डिपार्टमेंटल स्टोर और पब का सहारा लिया गया। लेकिन दुनिया भर में विरोध होने के कारण यह है योजना कामयाब नहीं हो पाई। 

बाहर के लोगों का मानना है कि उत्तर कोरिया में जींस बनाने की तो इजाजत है लेकिन वह पहन नहीं सकते। बाहरी दुनिया तक पहुंचने वाली हर जानकारी अधूरी हो सकती है। क्योंकि उत्तर कोरिया के अंदर की जानकारी को पूरी तरह नियंत्रित रखा जाता है। हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन यह चल रही जानकारी के आधार पर बताया गया है। 

Latest News

Featured

You May Like