home page

हरियाणा में चार दिन पहले शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, इस वजह से लेना पड़ा बड़ा फैसला

Haryana school, summer vacation : हरियाणा में तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हरियाणा के कई जिलों में तापमान 48 डिग्री को पार कर चुका है। प्रदेश में लोगों को लेकर डॉक्टरों की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां को लेकर ताजा आदेश जारी कर दिए गए। 

 | 
हरियाणा में चार दिन पहले शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, इस वजह से लेना पड़ा बड़ा फैसला 

Haryana Education Department : हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में नौतपा शुरू हो चुका हैं। हरियाणा में नौतपा शुरू होते ही दूसरे दिन तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। लू को लेकर प्रदेश में डॉक्टरों की तरफ से एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। हरियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 जून से शुरू होने वाला था। 

चार दिन पहले हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश, नौतपा का असर 

शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के सभी स्कूलों में चार दिन पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश का आदेश जारी किया है। प्रदेश के सभी स्कूलों पर 28 मई से यह आदेश लागू होगा। हरियाणा में नौतपा का प्रभाव दिखने लगा है। रविवार को, नौतपा के दूसरे दिन, पारे में भारी वृद्धि हुई। उस समय सिरसा में दिन का तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस था। यही नहीं, राज्य में 14 दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। विशेषज्ञ का कहना है कि मौसम की कठोर स्थिति आने वाले तीन दिनों में जारी रहेगी। यही कारण है कि भारतीय मौसम विभाग ने 17 जिलों पर रेड अलर्ट और 5 पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सूर्य ने किया उग्र रूप धारण 

रविवार को नौतपा का दूसरा दिन था, जैसा कि मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया। उस समय सूर्य और अधिक क्रूर हो गया। साथ ही सिंध, बलूचिस्तान और थार मरुस्थल में उष्ण तीक्ष्ण शुष्क गर्म हवाएं कहर बरपा रही हैं। दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा में दिन का औसत तापमान 44.0 से 48.4 डिग्री सेल्सियस था। साथ ही दिन में औसत अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री से अधिक रहा। रात में तापमान 24.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस था।

दो-तीन की राहत मिलने की उम्मीद

डॉ. चंद्रमोहन ने कहा 28 मई के बाद हवाओं की दिशा बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होने की संभावना है, इसलिए हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में भारी गर्मी से लोगों को दो-तीन की राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इस दौरान तेज गति की हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट होगी। लेकिन इसके बाद फिर से तापमान बढ़ जाएगा।


 

Latest News

Featured

You May Like