home page

स्मार्ट मीटर से दूर होगी समस्या, पानी की बर्बादी से मिलेगा छुटकारा

Delhi Jal Board : दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का प्लान बनाया है। स्मार्ट मीटर लगाने का काम सबसे पहले कमर्शियल कंज्यूमर के यहां किया जाएगा। जिनकी संख्या दिल्ली में करीबन 89000 है।

 | 
स्मार्ट मीटर से दूर होगी समस्या, पानी की बर्बादी से मिलेगा छुटकारा 

Smart Readers For Water Bill : दिल्ली जल बोर्ड ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने का प्लान बनाया है। स्मार्ट मीटर लगाने का काम सबसे पहले कमर्शियल कंज्यूमर के यहां किया जाएगा। जिनकी संख्या दिल्ली में करीबन 89000 है। इसके बाद बालक कंज्यूमर जोकरीबन 4300 है और अंतिम चरण में घरेलू कंज्यूमर के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिन की संख्या करीबन 27.5 लाख है। पानी के स्मार्ट मीटर लगाने की इच्छुक कंपनियों से जल बोर्ड ने आवेदन मांगे हैं। 

जल बोर्ड को हो रहा नुकसान 

जल बोर्ड के अफसर ने बताया कि दिल्ली में कच्चा पानी हरियाणा से 547 एमजीडी और उत्तर प्रदेश से 254 एमडी पानी मिलता है। इन राज्यों से मिलने वाले पानी का एक बड़ा हिस्सा लीकेज और कई कारणों से बर्बाद हो जाता है। 

इसी के साथ कई लोग पानी का इस्तेमाल तो कर रहे हैं लेकिन विभाग के पास उनका कोई हिसाब किताब नहीं है। इस वजह से उन लोगों का बिल जनरेट नहीं हो पाता और विभाग को बड़ा नुकसान हो रहा है। आज के समय में पानी के इस्तेमाल का हिसाब रखने के लिए घरों में मैकेनिकल मीटर लगाए गए हैं। इन मीटरों को कहीं विभाग ने लगाया है तो कहीं लोगों ने खुद लगाए हैं। 

स्मार्ट मीटर रहेगा फायदेमंद 

अधिकारियों का बताना है कि वर्तमान में मीटर रीडिंग के बिलों में गड़बड़ी की बहुत शिकायतें आ रही है। 11 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिल में हो रही गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर लगने के बाद इस तरह की समस्या का समाधान होगा। इसी के साथ उपभोक्ता घर बैठे अपनी की खपत पता लगा सकेंगे। इस तरह विभाग के पास भी पूरा पानी का कैलकुलेशन आ जाएगा। 

Latest News

Featured

You May Like