home page

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, तेज आंधी की भी संभावना

UP News : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक दे रात बदल गया। उत्तर प्रदेश की जनता को भीषण गर्मी के बीच कुछ राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के दर्जनों भर गाँवों में आंधी के साथ बरसात हुई। 

 | 
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, तेज आंधी की भी संभावना 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में देर रात अचानक 50 जिलों का मौसम का रुख अचानक बदल गया। यूपी के गोरखपुर अंबेडकर नगर बहराइच बदायूं और राजधानी लखनऊ, श्रावस्ती समेत करीब दो दर्जन जिलों में तेज आंधी के साथ बरसात भी हुई। प्रदेश में सुहाने मौसम के बीच कुछ नुकसान भी हुए हैं। प्रदेश के बाराबंकी और बदायूं जिले में तीन जान चली गई। प्रदेश के कई जिलों में काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। 

आने वाले दिनों में भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार कल भी उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में आंधी के साथ बरसात की संभावना है। बाराबंकी मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में फिर रात आई आंधी पानी में टिन सेड गिरने से अधेड़ महिला की मौत हो गई। 

बदायूं

आंधी ने बदायूं को भारी नुकसान पहुँचाया। बिल्सी थाना क्षेत्र के सिद्धपुर चित्रसेन में एक वृद्ध व्यक्ति ने आंधी में उड़कर आई टिन से कटकर मौत हो गई। सिविल लाइन थाना के सोवरनपुर गांव में एक मकान की दीवार तेज आंधी से गिरकर एक की मौत हो गई। शव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

Latest News

Featured

You May Like